बागपत जनपद में मामूली कहासुनी के बाद युवक की हत्या का मामला सामने आया है। मृतक की पहचान शिकोहपुर गांव निवासी दीपेंद्र के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि वह इलेक्ट्रॉनिक की दुकान पर काम करता था। बुधवार की सुबह दुकान खोलने पहुंचे दीपेंद्र की दुकान के सामने चाय की दुकान चलाने वाले दंपति से किसी बात को लेकर विवाद हो गया।
आरोप है कि दंपति ने गाली-गलौज के बाद हथौड़े और धारदार हथियार से उस पर हमला कर दिया। सिर में गंभीर चोट लगने से जितेंद्र की मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस अधिकारी के अनुसार दीपेंद्र रोज की तरह सुबह इलेक्ट्रॉनिक की दुकान पर काम करने पहुंचा था।
आसपास के लोगों ने बताया कि दुकान के सामने चाय की दुकान चलाने वाले दंपति से उसका किसी बात को लेकर विवाद हो गया। बात बढ़ने पर दोनों पक्षों में गाली-गलौज शुरू हो गई। जिसके बाद दुकानदार ने दीपेंद्र के सिर पर हथौड़े से वार कर दिया।
इस घटना को देख रहे लोगों ने बताया कि दंपति द्वारा किए गए अचानक हमले से दीपेंद्र को संभलने का मौका नहीं मिला। हथौड़े और धारदार हथियार से उसके ऊपर कई वार किए गए। जितेंद्र मदद के लिए चिल्लाता रहा, लेकिन जब तक लोग मौके पर पहुंचे वह गंभीर अवस्था में जमीन पर गिर चुका था। जिसके बाद उसकी मौके पर ही मौत हो गई।
यह भी पढ़ें- आगरा कैंट स्टेशन पर हादसा टला, GRP जवानों ने यात्री की बचाई जान
बड़ौत सीओ अंशु जैन ने बताया कि युवक के शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। पूरे मामले की छानबीन की जा रही है। आरोपी पति-पत्नी को हिरासत में लिया गया है। फिलहाल, पुलिस हत्या की वजह, हमले में शामिल लोगों और घटना के पीछे हुए विवाद की जानकारी जुटा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

