आखिर क्या होती शादी क्या शादी का मतलब है कि लड़की या महिल्ला आपकी गुलाम हो गई है जैसा आप चाहेंगे वैसा होगा ,ये सवाल और विवाद ना जाने कितनी पीढ़ी दर पीढ़ी चल रहा है जिसमें महिलाओं पर आरोप लगाया जाता है और उनपर अत्याचार किया जाता है इतनी पुलिस व्यवस्था है इतने संगठन है लेकिन केस और मामला बढ़ता जा रहा है और घटनाएं लगातार सामने आ रहे है और शादी एक ऐसा जाल है जिसमें लोग सबसे पहले फसते है और महिला के साथ दुष्टकर्म करते है

आपको बता दे बलिया में शादी का झांसा देकर यौन शोषण के मामले सामने आए ,
उभांव पुलिस द्वारा तकबीम उर्फ सोनू फरसाटारी सहित 3 लोगों पर गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज करने के बाद पीड़िता पर समझौता करने का दबाव बनाने और मारपीट का नया मामला सामने आया है।पीड़ित महिला ने उभांव थाने में दोबारा तहरीर दी है।

पीड़िता का आरोप है कि सोनू फरसाटारी ने शादी का झांसा देकर उसका यौन शोषण किया था। महिला की तहरीर पर उभांव पुलिस ने सोनू सहित 3 लोगों के खिलाफ गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज किया था। लेकिन अब तक आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं हुई है।
पीड़िता ने तहरीर में बताया कि मुकदमा दर्ज होने के बाद आरोपी पक्ष के रिश्तेदारों ने उसे घर बुलाकर समझौता करने के लिए दबाव बनाया और मारपीट की। महिला ने आरोप लगाया कि सोनू फरसाटारी, उसका पुत्र और पत्नी उसे जान से मार सकते हैं।
पीड़िता ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से न्याय की गुहार लगाई है। उसने कहा, “अगर मुझे न्याय नहीं मिलेगा तो मैं गोरखपुर जाऊंगी। मुकदमे में सुलह का दबाव बनाया जा रहा है।

मुझे और मेरे परिवार को जान का खतरा है।”पीड़िता ने पुलिस से आरोपियों की तत्काल गिरफ्तारी और अपनी सुरक्षा की मांग की है। ऐसे में ये कहा जा सकता है की मारपीट और यौन शोषण का बहाना बदमाशों ने ढूंढ लिया है जहां पहले शादी को पूजा और पवित्र रिश्ता माना जाता था अब वो शादी लोगो के लिए गले का फंदा बन गया है जिसमें उन्हें ऐसी घटनाओं और हैवानियत का सामना करना पड़ताहै

Share.
Leave A Reply

© 2026 Nation27

Exit mobile version