BudaunNews: बदायूं के सिविल लाइंस थाना क्षेत्र में बुधवार रात करीब नौ बजे हुई मुठभेड़ में पुलिस ने 50 हजार रुपये के इनामी डकैत जितेंद्र उर्फ ढालू (38) को मार गिराया। इस कार्रवाई के दौरान गोली लगने से दरोगा नीरज कुमार और सिपाही अविनाश चौधरी घायल हो गए, जिन्हें इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।बदायूं में बदमाश जितेंद्र उर्फ ढालू ने अपने गैंग के साथ मई में इस्लामनगर थाना क्षेत्र के किसान निजाकत के घर डकैती डाली। बदमाशों ने किसान के घर दो घंटे तक आतंक मचाया था। जितेंद्र ने गैंग के सात हथियारबंद बदमाशों के साथ परिवार को बंधक बनाकर करीब 19 लाख रुपये की डकैती की थी। विरोध करने पर महिलाओं समेत परिवार के छह लोगों को तमंचों की बट और लाठी डंडों से बेरहमी से पीटा था। 18-19 मई की देर रात बदमाश छत के रास्ते घर में घुसे थे। बदमाशों ने सबसे पहले आंगन में सो रहे निजाकत को दबोचकर तमंचे की बट और लाठी-डंडों से पीटा था। बदमाशों के पीटने पर उनकी चीख सुनकर जागी पुत्रवधू फिजा को भी पीटा था। बदमाशों ने एक वर्षीय बेटे अली रजा को गन प्वाइंट पर लेकर पूरे घर में लूटपाट की थी। बदमाशों ने एक साल के मासूम को गन प्वाइंट पर लेकर घर में तांडव किया था। डकैती की इस वारदात को पुलिस ने लूट में दर्ज किया था। फैजगंज बेहटा थाना क्षेत्र के मुढ़िया गांव निवासी किसान निजाकत इस्लामनगर कस्बे में बिल्सी-बिसौली मार्ग पर कोल्ड स्टोर के पीछे मकान बनाकर परिवार के साथ रहने लगे थे।घर में मौजूद निजाकत की पत्नी मिस्किन, बेटी शबनम, छोटे भाई की पत्नी नाजिश, 16 वर्षीय अल्तमश को दौड़ा-दौड़ाकर पीटा था। बदमाशों ने सभी के हाथ-पैर बांधे थे। करीब आठ तोला सोने के जेवर, ढाई से तीन किलो चांदी और सवा लाख रुपये की डकैती डाली थी।
BudaunNews: गैंग संग किसान के घर डाला था डाका, बड़ा सवाल-पीछा करते हुए सीने में कैसे लगी गोली?
BudaunNews: Dacoity committed at farmer's house with a gang key question—how did the bullet hit the chest during the chase
No Comments4 Mins Read
Related Posts
Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
© 2026 Nation27
उत्तर प्रदेश के जिले
75 जिले · कोई भी जिला चुनें
अमरोहा
अमेठी
अम्बेडकर नगर
अयोध्या
अलीगढ़
आगरा
आज़मगढ़
इटावा
उन्नाव
एटा
औरैया
कन्नौज
कानपुर देहात
कानपुर नगर
कासगंज
कुशीनगर
कौशाम्बी
खीरी
ग़ाज़ीपुर
गाज़ियाबाद
गोंडा
गोरखपुर
गौतम बुद्ध नगर
चंदौली
चित्रकूट
जालौन
जौनपुर
झाँसी
देवरिया
पीलीभीत
प्रतापगढ़
प्रयागराज
फतेहपुर
फर्रुखाबाद
फिरोज़ाबाद
बदायूँ
बरेली
बलरामपुर
बलिया
बस्ती
बहराइच
बाँदा
बागपत
बाराबंकी
बिजनौर
बुलंदशहर
भदोही
मऊ
मथुरा
महाराजगंज
महोबा
मिर्ज़ापुर
मुज़फ्फरनगर
मुरादाबाद
मेरठ
मैनपुरी
रामपुर
रायबरेली
लखनऊ
ललितपुर
वाराणसी
शामली
शाहजहाँपुर
श्रावस्ती
संत कबीर नगर
सम्भल
सहारनपुर
सिद्धार्थनगर
सीतापुर
सुल्तानपुर
सोनभद्र
हमीरपुर
हरदोई
हाथरस
हापुड़
कोई जिला नहीं मिला
राज्य
उत्तर प्रदेश — जिले
उत्तराखंड — जिले

