नाबालिग बालिका से दुष्कर्म करने के आरोपी युवक को पुलिस ने मुठभेड़ में गिरफ्तार किया है। मुठभेड़ में पुलिस की गोली लगने से आरोपी युवक घायल हुआ है, जिसे उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। गिरफ्तार युवक के पास से एक तमंचा, एक जिंदा, एक खोखा कारतूस और घटना से संबंधित महत्वपूर्ण साक्ष्य बरामद हुए है।

इटावा जनपद स्थित थाना ऊसराहार क्षेत्र में पुलिस उपाधीक्षक भरथना आरडी मौर्य ने बताया कि थाना ऊसराहार क्षेत्र के अंतर्गत एक गांव निवासी युवक द्वारा पुलिस को सूचना दी गई कि उसकी लगभग आठ वर्षीय नाबालिग बालिका अपने गांव के बाहर साइकिल चला रही थी। आरोप है कि उसी गांव का निवासी रामनिवास पुत्र रामसेवक उसे पैसे देने के बहाने अपने साथ एक बाग़ में ले गया जहां पर उसने बालिका के साथ दुष्कर्म की घटना को कारित किया।

सूचना पर पुलिस ने तत्काल पीड़िता का मेडिकल कराने और घटनास्थल का निरीक्षण करने के बाद मुकदमा पंजीकृत करते हुए आरोपी की तलाश शुरू कर दी । आरोपित की तलाश में पुलिस भ्रमणशील थी इसी दौरान मुखबिर से सूचना मिली कि उक्त घटना से संबंधित युवक कहीं जाने की फिराक ने तहसील के पास खड़ा है। पुलिस टीम ने तत्काल मौके पर पहुंचकर आरोपी को पकड़ लिया ।

पुलिस पूछताछ के दौरान आरोपी युवक के द्वारा घटना को कारित करना स्वीकार किया तथा घटना से संबंधित साक्ष्यों को छिपाने के उद्देश्य से उन्हें कुछ दूरी पर झाड़ियों में छिपाकर रखने की जानकारी दी गई। आरोपी की निशानदेही पर पुलिस टीम जब उक्त स्थान पर साक्ष्य बरामदगी हेतु पहुंची तभी आरोपित द्वार छिपा हुआ तमंचा निकालकर पुलिस टीम पर जान से मारने की नियत से फायर किया गया।

पुलिस टीम द्वारा जवाबी कार्यवाही में फायरिंग की गई तब पुलिस की गोली आरोपित बदमाश के दाहिने पैर में लगी जिससे वह घायल हो और उस मौके से गिरफ्तार कर लिया गया। गिरफ्तार आरोपित बदमाश को उपचार हेतु जिला अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। उन्होंने बताया कि गिरफ्तार आरोपित के खिलाफ कानूनी कार्यवाही करते हुए जेल भेजने की कार्यवाही की जा रही है।

रिपोर्ट- रोहित सिंह चौहान (इटावा)/सोनू सिंह

Share.
Leave A Reply

© 2026 Nation27

Exit mobile version