क्या है पूरा मामला

Ghaziabad साहिबाबाद थाना क्षेत्र में एक किशोर की गोली लगने से मौत का मामला सामने आया है। बताया जा रहा है कि 17 वर्षीय समीर अपने दोस्तों के साथ पार्श्वनाथ बिल्डिंग में रील बनाने गया था। इसी दौरान वहां तैनात गार्ड ने उसे चोर समझकर कथित तौर पर गोली मार दी। गोली लगने के बाद किशोर गंभीर रूप से घायल हो गया और उसकी मौत हो गई।

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी। पुलिस ने आरोपी गार्ड और उसके साथ मौजूद कुछ लोगों को हिरासत में लिया है। पुलिस अधिकारियों की ओर से घटना के कारणों और गोली चलाने की परिस्थितियों की जांच की जा रही है।

रील बनाने के दौरान हुआ विवाद

प्रारंभिक जानकारी के मुताबिक, समीर अपने साथियों के साथ पार्श्वनाथ बिल्डिंग परिसर में रील बनाने गया था। इसी दौरान गार्ड को किशोरों की मौजूदगी संदिग्ध लगी। आरोप है कि गार्ड ने समीर को चोर समझ लिया और विवाद के बाद उस पर गोली चला दी।

गोली लगने से समीर गंभीर रूप से घायल हो गया। परिजन और आसपास के लोग उसे अस्पताल लेकर पहुंचे, लेकिन डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

परिजनों ने मारपीट का भी लगाया आरोप

मृतक किशोर के परिजनों ने आरोप लगाया है कि गोली चलाने से पहले समीर के साथ गार्ड और उसके साथियों ने मारपीट भी की थी। परिजनों ने पूरे मामले की निष्पक्ष जांच और आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है। Ghaziabad

पुलिस ने शुरू की जांच

घटना के बाद पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच की और आरोपी गार्ड समेत उसके साथियों को हिरासत में लिया। पुलिस घटनास्थल से साक्ष्य जुटाने के साथ ही प्रत्यक्षदर्शियों से पूछताछ कर रही है। गोली किस परिस्थिति में चली और घटना के पीछे वास्तविक वजह क्या थी, इसका पता पुलिस की जांच के बाद ही स्पष्ट होगा। Ghaziabad

यह भी पढ़ें- गैस कनेक्शन कटने का डर दिखाकर बुजुर्ग महिला से 9.77 लाख की ठगी, VIDEO कॉल पर ऐसे बनाया शिकार

पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। मामले में आगे की कार्रवाई जांच और पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर की जाएगी। साहिबाबाद थाना पुलिस को मिली तहरीर के आधार पर पुलिस मुकदमा दर्ज कर आगे की कार्रावई करने में जुट गई है। पुलिस द्वारा गार्ड़ के बयान की भी जांच कर रही है।  Ghaziabad

यह भी पढ़ें- तिरंगे के रंग में रंगेगा यूपी, योगी आज करेंगे यात्रा का शुभारंभ

साहिबाबाद पुलिस पार्श्वनाथ बिल्डिंग में लगे सीसीटीवी कैमरों की जांच कर रही है। बता दें कि पार्श्वनाथ सोसायटी में जगह-जगह सीसीटीवी कैमरे लगे हुए हैं। अब पुलिस पूरे घटनाक्रम की जांच में सीसीटीवी फुटेज से मिले साक्ष्यों को आधार मानकर आगे की कार्रवाई करेगी।  Ghaziabad

समाप्त-

झाड़-फूंक के बहाने हैवानियत: हरदोई में नाबालिग से दुष्कर्म का सनसनीखेज मामला

सवायजपुर थाना क्षेत्र में एक ऐसा मामला सामने आया है जिसने मानवता को शर्मसार कर दिया है। हरदोई में नाबालिग से दुष्कर्म का मामला सामने आया है। इलाज और झाड़-फूंक के नाम पर एक नाबालिग लड़की के साथ अमानवीय कृत्य को अंजाम दिया गया। इस घटना के बाद पीड़िता के परिजनों ने पुलिस में शिकायत दी है।

बीमार बेटी के साथ ईंट-भट्ठे पर पहुंचे परिजन

जानकारी के अनुसार, गाजियाबाद से एक पीड़ित परिवार अपनी बीमार बेटी को लेकर हरदोई के घोड़ीधर स्थित ईंट-भट्ठे पर रहने वाले रामतीर्थ नामक व्यक्ति के पास पहुंचा था। परिवार का मानना था कि रामतीर्थ की झाड़-फूंक से उनकी बेटी की तबीयत ठीक हो जाएगी।

नशीला पदार्थ देकर की वारदात

परिजनों के अनुसार, रामतीर्थ ने झाड़-फूंक की प्रक्रिया के दौरान नाबालिग लड़की को नशीला पदार्थ सूंघा दिया। इसी का फायदा उठाकर आरोपी ने लड़की के साथ दुष्कर्म किया। जब लड़की को होश आया तो उसने परिजनों को आपबीती बताई, जिसके बाद होश उड़ गए।

पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तारजांच जारी

इस घृणित घटना की जानकारी मिलते ही स्थानीय पुलिस हरकत में आ गई। पुलिस ने तत्काल मुकदमा दर्ज कर लिया है और आरोपी रामतीर्थ को हिरासत में ले लिया है। सीओ हरपालपुर प्रवीण कुमार यादव ने बताया कि मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है और पीड़ित लड़की को चिकित्सीय सहायता प्रदान की गई है। पुलिस हर पहलू की बारीकी से जांच कर रही है ताकि आरोपियों को कड़ी से कड़ी सजा दिलाई जा सके। इस घटना ने अंधविश्वास के नाम पर होने वाले अपराधों पर फिर से सवाल खड़े कर दिए हैं।

@Nation27

Share.
Leave A Reply

© 2026 Nation27

Exit mobile version