गाजियाबाद में लव जिहाद का मामला सामने आया है। एक मुस्लिम युवक हिंदू युवती के साथ किराये का मकान लेकर विजयनगर क्षेत्र में रह रहा था। हिंदू संगठन को इस प्रकरण की सूचना प्राप्त होने पर मामला प्रकाश में आया है।

गाजियाबाद जनपद स्थित थाना क्रॉसिंग रिपब्लिक के बागु इलाके में एक युवक के साथ युवती मिली। हालांकि दोनों के बीच अभी शादी नहीं हुई है। गाजियाबाद निवासी शाहिद अंसारी हिंदू युवती को अपने प्रेम जाल में फंसाकर गाजियाबाद लेकर आ गया यहां उसने युवती को किराये के मकान में रखा हुआ था। युवती कन्नौज की रहने वाली है।

सोशल मीडिया के जरिए दोनों एक साल पहले संपर्क में आए थे। तब से ही दोनों के बीच बात हो रही थी। कुछ दिन पहले युवती गाजियाबाद आयी थी और युवक के साथ रह रही थी। इस मामले की सूचना हिंदू संगठनों को मिली। जिसके बाद पूरे प्रकरण का पर्दाफाश हुआ। हिंदू संगठनों ने मौके पर पुलिस बुलाकर युवक को पुलिस के हवाले कर दिया है।

फिलहाल गाजियाबाद पुलिस ने युवक और युवती को अपने पास रखा हुआ है। इस मामले में युवती के परिजनों को सूचना दी गई है। युवती के परिजनों की शिकायत के आधार पर पुलिस द्वारा आगे की कार्रवाई की जाएगी। इस पूरे प्रकरण में हिंदू संगठनों द्वारा बनाया गया वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल है।

रिपोर्ट- पिंटू तोमर/सोनू सिंह

Share.
Leave A Reply

© 2026 Nation27

Exit mobile version