बारिश और जल भराव बना जानलेवा, घर के बाहर गली में डूबने से 3 साल की बच्ची की मौत
गाजियाबाद में बारिश और उसके बाद हुए जल भराव ने 3 साल की बच्ची की जान ले ली। इस हादसे के बाद गुस्साए परिजनों ने नेशनल हाईवे पर जाम भी लगाया। वहां पुलिस ने समझा बूझकर उन्हें घर भेज दिया। बच्ची घर से गली में आई थी आशंका है कि उसका पैर और वह गिर गई। गली में पानी भरा हुआ था उसके बाद बच्ची का शव ही पानी के ऊपर नजर आया।
दिल्ली मेरठ एक्सप्रेस के विजयनगर इलाके पर लोगों ने जाम लगा दिया। यह जाम दरअसल उस गुस्से का परिणाम था जो जिम्मेदार एजेंसियों पर लोगों का निकल रहा था। गाजियाबाद के थाना विजयनगर के सर्वोदय नगर में सूरज अपने परिवार के साथ रहते हैं। सूरज की 3 साल की बच्ची मानवी घर से निकली तो गली में पानी भरा हुआ था। आशंका जताई जा रही है कि इस दौरान उसका पैर फिसला होगा और वह पानी में गिर गई। उसके बाद वह पानी से निकल नहीं पाई थोड़ी देर में मानवी का शव पानी के ऊपर तैरता दिखाई दिया। परिजन इसके बाद मानवी को अस्पताल ले गए लेकिन तब तक बहुत देर हो चुकी थी
सूरज मृतका का पिता
गली में इतना पानी कैसे भरा उसकी निकासी की क्यों नहीं की गई यह सब वह सवाल है जो वहां के लोग पूछ रहे हैं। फिलहाल इन सवालों का जवाब उन को नहीं मिला है। देखना होगा की क्या इस मामले की कोई जांच होती है और जिम्मेदारों पर कोई गाज गिरती है।
#Ghaziabad #BreakingNews #UPNews #RainAlert
रिर्पोटर VIPIN (गाजियाबाद) काजल कुमारी
