गोंडा : उत्तर प्रदेश के गोंडा (Gonda) में बृजभूषण सिंह एक बार फिर सुर्खियों में आ गए हैं. दरअसल उनका एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है जिसमें वो अधिकारियों को मजाकिया लहजे में हड़काते हुए नजर आ रहा है. दरअसल बृजभूषण शरण सिंह अपना पासपोर्ट बनवाने के लिए पासपोर्ट सेवा केंद्र पहुंचे थे.

बृजभूषण शरण सिंह ने क्यों हड़काया

भारतीय कुश्ती संघ के पूर्व अध्यक्ष और बीजेपी नेता बृजभूषण शरण सिंह पासपोर्ट बनवाने गोंडा के जेल रोड स्थित पासपोर्ट सेवाकेंद्र पहुंचे थे। यहां पंहुचते ही अधिकारियों ने उनका स्वागत किया। इस दौरान लोगों की भीड़ मौके पर उमड़ पड़ी, जिसको वहां उपस्थित सुरक्षाकर्मी तितर बितर कर भगाने लगे।

इसको देख भाजपा नेता ने मजाकिया लहजे में कहा, ‘हे भगाओ न भाई, ऐसा मत करिए, सारा आरोप हमारे ऊपर आ जायेगा, भगाएंगे आप और झेलेंगे हम, नेताजी की वजह से सब भगाए जा रहे हैं.’।

आम आदमी की तरह पासपोर्ट सेवा केंद्र में पासपोर्ट बनवाने पहुंचे भाजपा नेता बृजभूषण शरण सिंह ने पासपोर्ट कार्यालय में बकायदा बैठकर सारी डिजिटल और कागजी कार्यवाही पूरी की। गोंडा में पासपोर्ट को लेकर मिल रही इस सुविधा पर उन्होंने कहा कि यह गोंडावासियों के लिए मील का पत्थर साबित होगा।

राम मंदिर ट्रस्ट के नए CEO को बृजभूषण शरण सिंह ने दी थी खास सलाह

वहीं बीते दिनों भारतीय कुश्ती संघ के पूर्व अध्यक्ष और पूर्व बीजेपी सांसद बृजभूषण शरण सिंह ने अयोध्या राम मंदिर ट्रस्ट के नए CEO को सावधानी बरतने की सलाह दी थी। अयोध्या राम मंदिर ट्रस्ट के नए CEO के तौर पर एयर मार्शल जितेंद्र मिश्रा की नियुक्ति पर बृजभूषण शरण सिंह ने उन्हें बधाई तो दी लेकिन साथ ही एक अहम सलाह भी दे दी थी।

बता दें कि आज ही जितेंद्र मिश्रा ने बतौर सीईओ पदभार संभाला है। इसको लेकर बृजभूषण शरण सिंह ने कहा था, इसके लिए हम उनको बधाई देते हैं, लेकिन जैसे कहा जाता है कि ऑपरेशन सिंदूर में उन्होंने काम किया है और अच्छा काम किया है। लेकिन यहां की स्थिति अलग-अलग है, यहां गुप्त शत्रु हैं, तो थोड़ा सावधानी बरतनी पड़ेगी।

यह भी पढ़ें: ‘यहां गुप्त शत्रु हैं’, राम मंदिर ट्रस्ट के नए CEO जितेंद्र मिश्रा को बृजभूषण शरण सिंह की खास सलाह

रिपोर्ट: मुकेश सिंह

Share.
Leave A Reply

© 2026 Nation27

Exit mobile version