गोरखपुर न्यूज । यूपी हेल्थ डैशबोर्ड रैंकिंग में गोरखपुर ने जून 2026 में बेहतर प्रदर्शन करते हुए छठवां रैंक हासिल किया है। इस उपलब्धि पर सीएमओ डॉ राजेश झा ने स्वास्थ्यकर्मियों को बधाई देते हुए निरंतर गुणवत्तापूर्ण सेवाएं जारी रखने की अपील की है।

उन्होंने बताया कि अप्रैल दो हजार पचीस में गोरखपुर जिले की इकतीसवीं रैंक थी, जिसमें पहली बार सितम्बर दो हजार पचीस में सबसे अधिक सुधार हुआ और जनपद को टॉप टेन में स्थान मिल सका। इस रैंकिंग का निर्धारण चार या चार से अधिक प्रसव पूर्व जांच व हिमोग्लोबिन की जांच, संस्थागत प्रसव दर, सी सेक्शन डिलेवरी रेट, स्टिल बर्थ रेशियो, एचबीएनसी विजिट्स और नियमित टीकाकरण सहित करीब तेरह संकेताकों के आधार पर किया जाता है।

dr rajesh jha cmo gorakhpur

डॉ झा ने बताया कि जिलाधिकारी दीपक मीणा के नेतृत्व में इन सभी प्रमुख संकेतांकों में निरंतर सुधार किए जा रहे हैं। हमारा मुख्य जोर मातृ मृत्यु दर को कम करने और टीबी उन्मूलन के संकेतांकों को उत्कृष्ट बनाने का है। इसके साथ ही सभी राष्ट्रीयकृत कार्यक्रमों की नियमित समीक्षा की जा रही है ताकि जिले की रैंकिंग बेहतर बनी रहे। सभी के समन्वित प्रयासों से ही जिले को पूरे प्रदेश में छठवीं रैंक हासिल हुई है।

yogi

यह भी पढ़े : https://nation27.com/states/uttar-pradesh/saharanpur/chief-minister-yogi-adityanath-issued-instructions-to-make-the-kanwar-yatra-a-success/

सीएमओ ने कहा कि एसीएमओ आरसीएच डॉ विनय पांडेय, एसीएमओ डॉ नंदलाल कुशवाहा, डॉ एनके द्विवेदी, डीपीएम पंकज आनंद, डीसीपीएम रिपुंजय पांडेय, डीडीएम पवन कुमार सहित इस उपलब्धि में योगदान देने वाले सभी स्वास्थ्यकर्मी बधाई के पात्र है। हमारा प्रयास होगा कि इस रैंकिंग और और भी बेहतर बनाया जाए। इसके लिए जिला स्तर से लेकर ब्लॉक स्तर तक निरंतर बैठकें कर कार्यक्रमों की समीक्षा की जा रही है।

Medical

सीएमओ ने बताया कि पिछले वित्तीय वर्ष में भी गोरखपुर टॉप टेन में अपना स्थान बनाए रखने में सफल रहा था। यह उपलब्धि सभी ब्लॉकों और कार्यक्रमों के समन्वित प्रयासों का ही परिणाम है।

यह भी पढ़े:https://nation27.com/uncategorized/dharmendra-pradhan-resigns-neetcontroversy-jantarmantarprotest-cjp-education-ministry-examreform-governmentaction-studentvictory-indianews/

रिपोर्ट | मुकेश कुमार ( गोरखपुर ) काजल कुमारी

Share.
Leave A Reply

© 2026 Nation27

Exit mobile version