गोरखपुर में पंडित मदन मोहन मालवीय प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय के 11 वे दीक्षांत समारोह कार्यक्रम में महामहिम राज्यपाल आनंदीबेन पटेल ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले 8 छात्र और 12 छात्राओं को 46 स्वर्ण पदक देकर सम्मानित किया। दीक्षांत में स्नातक और परास्नातक के 1522 विद्यार्थियों को उपाधियां दी गई कुल 61 शोधार्थियों को शोध उपाधि प्रदान की गई ।

दीक्षांत समारोह में 3 कुलाधिपति पदक 20 कुलपति और 23 प्रायोजित पदक दिए गए । मुख्य अतिथि के रूप में हिंदुस्तान पेट्रोलियम के प्रबंध निदेशक विकास कौशल और विशिष्ट अतिथि के रूप में प्रदेश सरकार के प्राविधिक शिक्षा मंत्री आशीष पटेल उपस्थित रहे। इस अवसर पर महामहिम ने विश्वविद्यालय के आर्यभट्ट हॉल का लोकार्पण के साथ-साथ विभिन्न अध्यापकों द्वारा रचित पुस्तकों का विमोचन एवं जनपद देवरिया के आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों को किट भी प्रदान किया।

राज्यपाल आनंदीबेन पटेल ने संबोधित करते हुए कहा कि यह बहुत प्रसन्नता की बात है की पदक प्राप्त करने वालों में 60% छात्राएं हैं जबकि 40% छात्र है जो उच्च शिक्षा में महिला सशक्तिकरण की प्रेरक तस्वीर प्रस्तुत करता है। आज पदक प्राप्त करते समय एक छात्रा के साथ उसकी दादी आई थी जिन बच्चों के साथ दादा-दादी रहते हैं वो बच्चे संस्कारी होते हैं।

 

Share.
Leave A Reply

© 2026 Nation27

Exit mobile version