Kanpur देहात में करोड़ों की जमीन हड़पने की साजिश का सनसनीखेज मामला सामने आया है। रानियां थाना क्षेत्र के फतेहपुर रोशनी गांव में 68 वर्षीय बुजुर्ग महिला मुन्नी देवी शर्मा की शिकायत पर लेखपाल, कानूनगो, और भू माफिया अमित शर्मा समेत कई नामजद आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है।

आरोप है कि पटवारी और कानूनगो ने मिलकर 2 जून 2025 को एक फर्जी महिला खड़ी कर, फर्जी फोटो, आधार कार्ड और अंगूठे के जरिए जमीन का फर्जी बैनामा कराया। इतना ही नहीं, जमीन की कीमत महज 9 लाख रुपये दिखाकर करोड़ों रुपये की जमीन हड़पने की साजिश रची गई।

पीड़िता का आरोप है कि आरोपियों ने प्लॉट पर जबरन कब्जा करने की कोशिश की, ताला तोड़कर करीब डेढ़ लाख रुपये का सामान भी चोरी कर लिया। स्थानीय पुलिस से कार्रवाई और न्याय न मिलने पर पीड़िता ने हाईकोर्ट का दरवाजा खटखटाया, जिसके बाद मामला दर्ज हुआ।

अब रानियां थाना पुलिस ने धोखाधड़ी, फर्जीवाड़ा और आपराधिक साजिश समेत गंभीर आरोपों में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। जांच के बाद ही साफ होगा कि करोड़ों की जमीन के इस फर्जीवाड़े के पीछे कौन-कौन शामिल था।

रिपोर्ट- गौरव/ सोनू सिंह  @Nation27

यह भी पढ़ें- कंगना रनौत का ऋतिक रोशन पर निशाना, बोलीं- ‘किसी महिला को टारगेट करना शोभा नहीं देता’

यह भी पढ़ें- 70 लाख के कर्ज से परेशान थे लोकसभा के संयुक्त निदेशक, नोएडा में घर में मिला शव

 

Share.
Leave A Reply

© 2026 Nation27

Exit mobile version