सवायजपुर थाना क्षेत्र में एक ऐसा मामला सामने आया है जिसने मानवता को शर्मसार कर दिया है। हरदोई में नाबालिग से दुष्कर्म का मामला सामने आया है। इलाज और झाड़-फूंक के नाम पर एक नाबालिग लड़की के साथ अमानवीय कृत्य को अंजाम दिया गया। इस घटना के बाद पीड़िता के परिजनों ने पुलिस में शिकायत दी है।
बीमार बेटी के साथ ईंट-भट्ठे पर पहुंचे परिजन
जानकारी के अनुसार, गाजियाबाद से एक पीड़ित परिवार अपनी बीमार बेटी को लेकर हरदोई के घोड़ीधर स्थित ईंट-भट्ठे पर रहने वाले रामतीर्थ नामक व्यक्ति के पास पहुंचा था। परिवार का मानना था कि रामतीर्थ की झाड़-फूंक से उनकी बेटी की तबीयत ठीक हो जाएगी।
यह भी पढ़ें- गैस कनेक्शन कटने का डर दिखाकर बुजुर्ग महिला से 9.77 लाख की ठगी, VIDEO कॉल पर ऐसे बनाया शिकार
नशीला पदार्थ देकर की वारदात
परिजनों के अनुसार, रामतीर्थ ने झाड़-फूंक की प्रक्रिया के दौरान नाबालिग लड़की को नशीला पदार्थ सूंघा दिया। इसी का फायदा उठाकर आरोपी ने लड़की के साथ दुष्कर्म किया। जब लड़की को होश आया तो उसने परिजनों को आपबीती बताई, जिसके बाद होश उड़ गए।
यह भी पढ़ें- तिरंगे के रंग में रंगेगा यूपी, योगी आज करेंगे यात्रा का शुभारंभ
पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार, जांच जारी
इस घृणित घटना की जानकारी मिलते ही स्थानीय पुलिस हरकत में आ गई। पुलिस ने तत्काल मुकदमा दर्ज कर लिया है और आरोपी रामतीर्थ को हिरासत में ले लिया है। सीओ हरपालपुर प्रवीण कुमार यादव ने बताया कि मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है और पीड़ित लड़की को चिकित्सीय सहायता प्रदान की गई है। पुलिस हर पहलू की बारीकी से जांच कर रही है ताकि आरोपियों को कड़ी से कड़ी सजा दिलाई जा सके। इस घटना ने अंधविश्वास के नाम पर होने वाले अपराधों पर फिर से सवाल खड़े कर दिए हैं।
रिपोर्ट- आनंद त्रिवेदी/ सोनू सिंह @Nation27

