हाथरस के लेबर कॉलोनी स्थित सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वीडियो में स्कूली बच्चों के हाथों में किताबों की जगह ईंटें दिखाई दे रही हैं। आरोप है कि विद्यालय परिसर में चल रहे निर्माण कार्य के दौरान बच्चों से ईंटों की ढुलाई कराई गई। जिसकी शिकायत बीएसए से की गई है।

स्कूल में बच्चों से ईंट ढुलाई का कार्य कराया जा रहा है। इस घटना का वीडियो बनाकर किसी ने सोशल मीडिया पर डाल दिया है। जिसके बाद मामला प्रकाश में आने पर स्कूल की किरकिरी हो रही है। इस वीडियो में दिखाया जा रहा है कि वीडियो में बच्चों से मदूरी कराई जा रही है। अब इसकी शिकायत जिला विधालय निरीक्षक से की गई है। डीएसओ के अनुसार यदि जांच में आरोप सही पाए जाते हैं, तो मामला बाल श्रम कानूनों और बच्चों की सुरक्षा से जुड़े नियमों के उल्लंघन का हो सकता है।

फिलहाल, इस प्रकरण के प्रकाश में आने पर विद्यालय प्रशासन का पक्ष सामने नहीं आया है और आरोपों की आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। इस मामले को लेकर जिला विद्यालय निरीक्षक का कहना है कि यह मैनेजमेंट विद्यालय है। इस  प्रकरण के बारे में जानकारी देने के लिए स्कूल प्रशासन को नोटिस जारी किया जा रहा है। नोटिस का जवाब आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।

अब सबसे बड़ा सवाल है कि क्या स्कूल में बच्चों से इस तरह का काम कराया गया? क्या शिक्षा विभाग और जिला प्रशासन इस वायरल वीडियो की जांच कर कार्रवाई करेगा?

फिलहाल मामले की जांच और विद्यालय प्रशासन के जवाब का इंतजार है। इस विषय में जिला विधालय निरीक्षक के द्वारा स्कूल में पढ़ने वाले छात्रों से भी पूछताछ की जाएगी। जिसके बाद मामले की जानकारी सामने आ सकती है।

Share.
Leave A Reply

© 2026 Nation27

Exit mobile version