Kanpur: होटल में युवक की बर्बर पिटाई का वीडियो वायरल, बुरी तरह टूट पड़े लोग - Nation27 >

कानपुर: यूपी के कानपुर (Kanpur) में फीलखाना थाना क्षेत्र से एक चौंकाने वाला वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो में कुछ लोग एक युवक के साथ बेरहमी से मारपीट करते हुए दिखाई दे रहे हैं। युवक के हाथ-पैर तार से बांधकर उसे पीटा जा रहा है। बताया जा रहा है कि यह घटना होटल ग्रैंड ओयो के अंदर की है।

युवक की बेरहमी से पिटाई

वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि पीड़ित युवक के शरीर पर चोटों के गहरे निशान हैं। वीडियो वायरल होने के बाद इलाके में हड़कंप मच गया है और पुलिस महकमे में भी हलचल तेज हो गई है।

होटल में पहले भी हो चुके हैं गंदे काम

गौरतलब है कि यह होटल पहले भी विवादों में रह चुका है। सूत्रों के अनुसार, कुछ समय पहले जब इस होटल का नाम रॉयल गैलेक्सी था, तब यहां सेक्स रैकेट पकड़े जाने का मामला सामने आया था। अब ताजा घटना ने एक बार फिर होटल की सुरक्षा व्यवस्था और वहां चल रही गतिविधियों पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।

स्थानीय लोगों में इस बात को लेकर आक्रोश है कि आखिर होटल परिसर के भीतर किसी व्यक्ति की इस तरह पिटाई कैसे की जा सकती है। यह भी सवाल उठ रहा है कि आरोपियों ने किसके इशारे पर युवक को बंधक बनाकर प्रताड़ित किया था।

मामले की जांच में जुटी पुलिस

इस मामले को लेकर एसीपी कोतवाली अमित कुमार पाण्डेय ने कहा कि वायरल वीडियो के आधार पर जांच शुरू कर दी गई है और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल पूरे मामले पर पुलिस की जांच जारी है, और आगे की कार्रवाई पर सभी की निगाहें टिकी हैं।

 

 

 

Share.
Leave A Reply

© 2026 Nation27

Exit mobile version