कानपुर जनपद के रावतपुर थाना क्षेत्र में किशोरी के साथ छेड़छाड़ करने पर अधेड़ युवक के साथ परिजनों सहित क्षेत्रीय लोगों ने जमकर मारपीट की और उसका आधा सिर मुंडवाकर क्षेत्र में घुमाया। बाद में आरोपी अधेड़ को पुलिस के हवाले कर दिया।
थाना रावतपुर निवासी का टूर एंड ट्रेवल्स का कारोबार है। कारोबारी ने स्थानीय लोगों को मोटर ड्राइविंग सिखाने के लिए पनकी निवासी एक अधेड़ व्यक्ति को अपने यहां ड्राइवर रखा हुआ था। कुछ दिन पहले कारोबारी की बेटी ने कार ड्राइविंग सीखने के लिए बोला था। उन्होंने अपने ड्राइवर को कार ड्राइविंग के लिए बोला था। कारोबारी मालिक की बेटी को कार ड्राइविंग सिखाने के दौरान अधेड़ व्यक्ति ने अश्लील बातें करना शुरु कर दिया इस दौरान उसने उसके साथ छेड़छाड़ शुरू कर दी।
इस घटना के बारे में पीड़िता ने अपने पिता को बताया। बेटी के साथ हुई छेड़छाड़ की वारदात को सुनकर उनका गुस्सा ड्राइवर पर फूट गया। जिसके बाद उन्होंने पास पड़ोस के लोगों को बताया। परिजन और मोहल्ले के लोगों ने युवक को पकड़ लिया और उसकी जमकर पिटाई करते हुए उसका सिर मुड़वाकर क्षेत्र में घुमाया। जिसके बाद पुलिस के हवाले कर दिया। पिता ने बताया कि अपने साथ हुई इस घटना से बेटी सदमे में है।
