Kanpur News: कानपुर शहर में अवैध अतिक्रमण हटाने कई नगर निगम की टीम को विरोध का सामना करना पड़ा। पनकी थाना क्षेत्र में अवैध दुकानों को हटाया जा रहा था। इस दौरान नगर निगम की कार्रवाई का विरोध कर रहे एक दुकानदार को दरोगा ने थप्पड़ मार दिया।

कानपुर नगर आयुक्त अर्पित उपाध्याय के निर्देश पर अवैध रेहड़ी पटरी के विरुद्ध कार्रवाई चल रही थी। इस दौरान पनकी थाना क्षेत्र की पुलिस नगर निगम की टीम के साथ मौके पर मौजूद थी। कार्रवाई का विरोध बढ़ने पर वहां मौजूद पुलिस ने दुकानदारों को समझाने का प्रयास किया।

कुछ लोग इस घटना की वीडियो बना रहे थे। एक दुकानदार के विरोध करने पर पनकी थाने में तैनात दरोगा को गुस्सा आ गया। जिसके बाद दरोगा ने दुकानदार को थप्पड़ मार दिया। दरोगा के थप्पड़ मारने की घटना वीडियो बना रहे लोगों के कैमरे में कैप्चर हो गई।

दरोगा द्वारा थप्पड़ मारे जाने की घटना सोशल मीडिया पर वायर है। बता दें कि कानपुर नगर निगम की इस कार्रवाई में अरमापुर नहर पुल से पनकी नहर पुल तक कई अवैध निर्माण हटाए गए। नगर निगम की इस कार्रवाई में बुलडोजर से अतिक्रमण हटाया गया।

आरोप है कि बुलडोजर द्वारा चलाए गए अतिक्रमण अभियान में पनकी थाना के एमआईजी चौकी इंचार्ज बृजेश कुमार ने चोखा-बाटी की दुकान चलाने वाले दुकानदार को थप्पड़ जड़ दिया था। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

रिपोर्ट-राहुल वाजपेयी (कानपुर नगर)/सोनू सिंह

Share.
Leave A Reply

© 2026 Nation27

Exit mobile version