निजी नलकूप में उतरे करंट से किसान की मौत, खेत में हुआ दर्दनाक हादसा
कौशांबी जिले के कोखराज थाना क्षेत्र के बिसारा गांव में करंट लगने से एक बुजुर्ग किसान की दर्दनाक मौत हो गई। हादसे के बाद मृतक किसान के परिवार में कोहराम मच गया।जानकारी के मुताबिक, 75 वर्षीय किसान लल्लू यादव खेत गए हुए थे। इसी दौरान बारिश के कारण निजी नलकूप में हाईटेंशन करंट उतर आया, जिसकी चपेट में आने से किसान गंभीर रूप से झुलस गए।
करंट लगने की जानकारी मिलते ही ग्रामीणों ने तत्काल बिजली आपूर्ति बंद कराई और घायल किसान को इलाज के लिए जिला अस्पताल पहुंचाया। जहां डॉक्टरों ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया | घटना की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।किसान की मौत से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। यह पूरा मामला कोखराज थाना क्षेत्र के बिसारा गांव का है।
निजी नलकूप में उतरे हाईटेंशन करंट से किसान की मौत, खेत में गया था बुजुर्ग अन्नदाता

