लखनऊ: उत्तर प्रदेश के नगीना से सांसद चंद्रशेखर आजाद की मुश्किलें उनकी पूर्व गर्लफ्रेंड रोहिणी घावरी (Rohini Ghavri) ने बढ़ा दी है। दरअसल मंगलवार को लखनऊ में आयोजित एक कार्यक्रम के दौरान करणी सेना के अध्यक्ष सूरज पाल सिंह अम्मू ने रोहिणी घावरी को अपनी बेटी बताते हुए उससे नगीना से सांसद का चुनाव लड़वाने का ऐलान कर दिया.

इस दौरान सूरज पाल अम्मू ने कहा, ‘मेरी बेटी रोहिणी घावरी मायावती से लाख गुना अच्छी और पढ़ी लिखी है, हम रोहिणी घावरी को चुनाव लड़ाएंगे. बता दें कि ये मौका था यूपी की राजधानी लखनऊ के इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान में करणी सेना द्वारा आयोजित स्वाभिमान संकल्प कार्यक्रम का जहां रोहिणी घावरी को लेकर ये बड़ा ऐलान अम्मू ने किया।

आरक्षण का वर्गीकरण हो: रोहिणी घावरी

इस दौरान रोहिणी घावरी भी खूब गरजीं और कहा कि युवा आरक्षण में वर्गीकरण चाहता है, अगर सरकार ने हमारी बात नहीं मानी तो हम इस सरकार को ही बदल देंगे। घावरी ने कहा जिस तरह के नियम लाए जा रहे हैं उससे समाज में बंटवारा हो रहा है जो हम बिल्कुल नहीं चाहते हैं।

अम्मू ने इस दौरान आरोप लगाया कि चंद्रशेखर आजाद मुसलमान हैं और हमारी बच्ची के साथ गलत हुआ है, उसके खिलाफ लव जिहाद का केस दर्ज होना चाहिए। उन्होंने कहा कि घावरी गरीब की बेटी है और हमारी बेटी को न्याय मिलना चाहिए। हम सुप्रीम कोर्ट से इनके लिए न्याय की मांग कर रहे हैं।

हमें भी राम मंदिर के हिसाब का अधिकार: अम्मू

इतना ही नहीं करणी सेना के अध्यक्ष अम्मू कार्यक्रम के दौरान राम मंदिर चंदा चोरी को लेकर भी निशाना साधा. अम्मू ने कहा, राम मंदिर सिंह वीएचपी और आरएसएस का नहीं है, हमने भी मंदिर के लिए संघर्ष किया है और चंदा दिया है, इसलिए हमें भी मंदिर का हिसाब जानने का अधिकार है.

अम्मू ने अखिलेश यादव पर भी बोला हमला

अम्मू ने समाजवादी पार्टी के मुखिया अखिलेश यादव पर भी कार्यक्रम के दौरान कटाक्ष किया। उन्होंने कहा, अखिलेश जी परिवारवाद से बाहर आइए, हम गरीबों के हितों की लड़ाई लड़ रहे हैं, हमारी आरक्षण से कोई लड़ाई नहीं है, हम तो चाहते हैं कि आरक्षण ब्राह्मण, बनिया और हर गरीब व्यक्ति को मिले। साथ ही अम्मू ने कहा कि यूजीसी को सरकार को वापस ले लेना चाहिए।

इनपुट: कुणाल कौशल

Share.
Leave A Reply

© 2026 Nation27

Exit mobile version