वाराणसी: यूपी के वाराणसी (Varanasi) में काशी हिन्दू विश्वविद्यालय (BHU) के National Centre of Agein (IMS-BHU) में अलग-अलग आउटसोर्स पदों पर नियुक्ति के नाम पर फर्जी नियुक्ति पत्र दिए जाने का मामला सामने आया है।

विश्वविद्यालय के संज्ञान में आने के बाद प्रशासन ने अभ्यर्थियों और आमजन को सतर्क रहने की अपील की है। National Centre of Ageing के नोडल अधिकारी प्रोफेसर अनूप सिंह ने बताया कि अलग-अलग पदों पर नियुक्ति के लिए जारी किए गए कुछ दस्तावेज पूरी तरह फर्जी हैं।

उन्होंने स्पष्ट किया कि ये नियुक्ति आदेश अनाधिकृत लेटरहेड पर तैयार कर जारी किए गए हैं और इनका विश्वविद्यालय की अधिकृत भर्ती प्रक्रिया से कोई संबंध नहीं है। मामले की जानकारी विश्वविद्यालय प्रशासन को दे दी गई है।

विश्वविद्यालय ने अभ्यर्थियों से अपील की है कि किसी भी नियुक्ति आदेश, पत्राचार, भर्ती संबंधी दस्तावेज को बिना सत्यापन के सही न मानें। अभ्यर्थी केवल विश्वविद्यालय द्वारा अधिसूचित आधिकारिक भर्ती प्रक्रिया के माध्यम से जारी दस्तावेजों पर ही भरोसा करें और किसी भी नियुक्ति पत्र की प्रामाणिकता अधिकृत माध्यम से अवश्य सत्यापित करें।

विश्वविद्यालय ने साफ किया है कि भर्ती के नाम पर जारी होने वाले किसी भी संदिग्ध दस्तावेज या नियुक्ति आदेश के मामले में अभ्यर्थी विशेष सावधानी बरतें, ताकि वो फर्जीवाड़े का शिकार होने से बच सकें।

रिपोर्ट: हरेंद्र शुक्ला

Share.
Leave A Reply

© 2026 Nation27

Exit mobile version