यूपी में 18 IPS अफसरों का ट्रांसफर, देखें CM Yogi ने किसे दी कौन सी जिम्मेदारी - Nation27 >

लखनऊ: उत्तर प्रदेश में विधानसभा चुनाव से पहले योगी सरकार (CM Yogi) ने पुलिस महकमे में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल किया है। राज्य में 18 आईपीएस अधिकारियों का तबादला कर दिया गया है। ट्रांसफर लिस्ट में PAC, SSF, CID, ATS, EOW, सतर्कता अधिष्ठान, तकनीकी सेवाओं और क्षेत्रीय अभिसूचना से जुड़े पद शामिल हैं।

अब किसे मिली कौन सी जिम्मेदारी

तबादले के तहत DGP मुख्यालय से संबद्ध डॉक्टर सतीश कुमार को लखनऊ में SSF की 01 वाहिनी का सेनानायक बनाया गया है। वहीं संजीव सुमन को SP यूपीएसआईएफएस, लखनऊ की जिम्मेदारी दी गई है। समीर सौरभ को 27वीं वाहिनी PAC, सीतापुर का सेनानायक नियुक्त किया गया है।

आशुतोष द्विवेदी को SP क्षेत्रीय अभिसूचना, अयोध्या बनाया गया है, जबकि आनंद कुमार द्वितीय को SP CID, लखनऊ की जिम्मेदारी मिली है। संजय राय को आर्थिक अपराध शाखा (EOW), लखनऊ भेजा गया है। शशि शेखर सिंह को 11वीं वाहिनी PAC, सीतापुर का सेनानायक और वंशराज सिंह यादव को SSF की 03 वाहिनी, प्रयागराज का सेनानायक बनाया गया है।

इसके अलावा राजकुमार और आलोक शर्मा को सतर्कता अधिष्ठान में SP की जिम्मेदारी दी गई है। प्रीतिबाला गुप्ता को ATS लखनऊ और कमल किशोर को EOW लखनऊ में तैनाती मिली है।

शोभित सक्सेना SP यातायात

अन्य तबादलों में राहुल मिठास को SP तकनीकी सेवाएं, कृष्ण गोपाल को SP PTC मुरादाबाद, शोभित सक्सेना को SP यातायात निदेशालय और पवित्र मोहन को SP RTC चुनार, मिर्जापुर बनाया गया है। वहीं महेश सिंह अत्रि को SP क्षेत्रीय अभिसूचना, बरेली की जिम्मेदारी सौंपी गई है। इस फेरबदल के साथ प्रदेश के अलग-अलग पुलिस संगठनों में अधिकारियों की नई तैनाती हुई है।

 

 

Share.
Leave A Reply

© 2026 Nation27

Exit mobile version