बिना डेटा भी मिलेगा रिचार्ज प्लान, TRAI ने दिया आम आदमी को बड़ा तोहफा - Nation27 >

मोबाइल रिचार्ज कराना मतलब जरूरत न होने पर भी डेटा का पैसा भरना होता था। लंबे समय से यह शिकायत लाखों उपभोक्ताओं की रही है। खासकर फीचर फोन इस्तेमाल करने वाले और दूसरा सिम रखने वाले लोग अक्सर परेशान रहते थे कि उन्हें बिना वजह इंटरनेट डेटा के पैसे चुकाने पड़ते हैं। अब इस समस्या का TRAI ने समाधान निकला है।

भारतीय दूरसंचार नियामक प्राधिकरण यानी TRAI ने टेलीकॉम कंपनियों के लिए एक अहम नियम लागू करते हुए साफ कर दिया है कि अब हर कंपनी को सिर्फ वॉइस कॉल और SMS वाला रिचार्ज प्लान भी देना ही होगा। यानी जिन ग्राहकों को इंटरनेट की जरूरत नहीं, उन्हें अब सिर्फ बात करने और मैसेज भेजने के लिए अलग से किफायती प्लान मिल सकेगा। TRAI के अनुसार 30 दिन या उससे कम वैलिडिटी लेने वाले ग्राहकों के लिए भी वॉइस-SMS ओनली प्लान देना अनिवार्य होगा। इसके साथ ही ग्राहकों को हर महीने एक तय तारीख पर अपना प्लान रिन्यू कराने का विकल्प भी मिलेगा, जिससे बार-बार अलग-अलग तारीखों पर रिचार्ज कराने की झंझट खत्म होगी। इतना ही नहीं, 30 दिन से ज्यादा वैलिडिटी वाला कम से कम एक ऐसा प्लान भी हर कंपनी को अनिवार्य रूप से पेश करना होगा।

दरअसल पहले भी टेलीकॉम कंपनियों को वॉइस-SMS वाले प्लान देने के लिए कहा गया था, लेकिन कई कंपनियों ने इन प्लानों को सिर्फ लंबी वैलिडिटी (जैसे 365 दिन) तक सीमित रखा और छोटी अवधि वाले सस्ते प्लान अब भी डेटा के साथ बंडल करके ही बेचे जा रहे थे। इससे फीचर फोन इस्तेमाल करने वाले और डेटा न चाहने वाले उपभोक्ता असल फायदे से वंचित रह गए। TRAI के नए कदम का मकसद इसी खामी को दूर करना और उपभोक्ताओं को असली मायने में विकल्प देना है। इस फैसले से खासतौर पर ग्रामीण इलाकों, वरिष्ठ नागरिकों और दोहरे सिम रखने वालों को सीधा फायदा मिलेगा, क्योंकि अब उन्हें पूरे बंडल प्लान के लिए पैसा देने की आवश्यकता नहीं होगी।

यह भी पढ़ें- ट्रक ड्राइवर को तीसरी बार मिला 3.68 करोड़ का इनकम टैक्स नोटिस, कन्नौज का मामला

Share.
Leave A Reply

© 2026 Nation27

Exit mobile version