उत्तर प्रदेश के मऊ जिले की रहने वाली 8 वर्षीय काव्या सिंह ने स्कूल जाने के लिए जिलाधिकारी मऊ से गांव का रास्ता बनवाने के लिए गुहार लगाई थी। वीडियो बनाकर बच्चियों ने बताया कि स्कूल जाने में बहुत दिक्कत होती है। रास्ते में पानी भर जाने से छात्राएं उसमें गिर जाते है, जिससे स्कूल का ड्रेस खराब हो जाता है कीड़े मकोड़े से हमको डर बना रहता है, स्कूल में लेट पहुंचने पर टीचरों से डांट भी सुननी पड़ती है। गांव का रास्ता बनवाने के लिए कई बार अधिकारियों से शिकायत की गई है लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई है। बच्चियों की शिकायत पर अब डीएम ने इयो नगर पालिका को जांच का आदेश दिया है। नगर पालिका परिषद इयो के चेयरमैन ने बच्ची के घर पर जाकर बच्ची को चॉकलेट देकर रास्ता बनवाने की बात कही है ।
इयो नगर पालिका के चेयरमैन ने बताया कि आज वार्ड नंबर 7 परदहा में आना हुआ था। एक सप्ताह पहले बच्चियों का वीडियो वायरल हुआ था। इससे पहले भी हम लोगों को इनके पिता द्वारा प्रार्थना पत्र दिया गया था जनता दर्शन के दौरान की एक सड़क है इसको बनाया जाना अति आवश्यक है। बच्चियों को स्कूल आने जाने में बहुत दिक्कत होती है । आज बच्चियों से मिला गया रास्ते को देखा गया है रास्ता बनवाने का काम किया जाएगा जिससे बच्चियों को स्कूल आने जाने में कोई दिक्कत ना हो।
रिपोर्ट- कमलेश पाल (मऊ)


