उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद में MBBS में एडमिशन के नाम पर लाखों रुपये की धोखाधड़ी का मामला सामने आया है। पीड़ित राजीव कुमार सैनी की शिकायत पर कटघर पुलिस ने दो सरकारी शिक्षकों सहित 10 लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है।

देश में MBBS करने के बाद डॉक्टर का बनने का सपना देखने राजीव कुमार सैनी ठगों के जाल में फंस गए। आरोप है कि उन्हें एमबीबीएस कराने का झांसा देकर रुपये हड़प लिए गए। इस बात का पता चलने पर उनके द्वारा पुलिस में शिकायत दी गई है। हालांकि इस मामले में पुलिस ने आरोपियों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर लिया है।

पीड़ित का आरोप है कि उनके रिश्तेदार गणपत सिंह और उसके साथियों ने बेटे व भतीजे का देहरादून के सुभारती मेडिकल कॉलेज में मैनेजमेंट कोटे से एडमिशन कराने का झांसा देकर लाखों रुपये ठग लिए। आरोपियों ने फर्जी तरीके से बच्चों का दाखिला अनाथ कोटे से कराने का प्रयास किया, जिसका खुलासा कॉलेज जाने पर हुआ।

पीड़ित परिवार ने अपने बेटे को एमबीबीएस कराने के लिए मकान बेच दिया। मामले का खुलासा होने पर पीड़ित राजीव कुमार सैनी पैसे वापस मांगने पहुंचे। आरोप है कि उन्हें जान से मारने की धमकी देकर भगा दिया गया।

एसपी सिटी कुमार रणविजय सिंह ने बताया कि शिकायत के आधार पर 5 नामजद और 5 अज्ञात लोगों के खिलाफ सुसंगत धाराओं में FIR दर्ज कर ली गई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है और साक्ष्यों के आधार पर सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

Share.
Leave A Reply

© 2026 Nation27

Exit mobile version