समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता आज़म खान की मुश्किलें कम होने का नाम नहीं ले रहे हैं फिलहाल खबर उनके ड्रीम प्रोजेक्ट यानी मोहम्मद अली जौहर यूनिवर्सिटी से जुड़ी है। जहां पर सुबह से ही ईडी की छापेमार कार्रवाई जारी है।

यूनिवर्सिटी के मेंन गेट पर भारी पुलिस फोर्स के अलावा अर्धसैनिक बल की तैनाती की गई है।समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता एवं पूर्व कैबिनेट मंत्री आजम खान पिछले 17 सितंबर 2025 से रामपुर के जिला जेल में बंद है, जब वह जेल से बाहर थे तो 13 सितंबर 2023 में आजम खान कि घर पर ईडी द्वारा छापेमार करवाई की गई थी। उस समय ईडी की कार्रवाई लगभग 60 घंटे तक चली थी, इसके बाद ही वह बड़े लेवल पर जांच के दायरे में आए थे। वर्तमान में आजम खान रामपुर की जेल में अपने छोटे बेटे के साथ कैद है। लखनऊ की ईडी टीम छापे मार करवाई में जुटी है।

सुरक्षा के मद्देनज़र अर्धसैनिक बल वह स्थानीय पुलिस को भी जौहर यूनिवर्सिटी पर तैनात किया गया है। इस पूरे मुद्दे पर पूर्व बार एसोसिएशन अध्यक्ष एवं सपा नेता एडवोकेट सतनाम सिंह मट्टू ने इस छापेमारी कार्रवाई पर यूनिवर्सिटी में आने वाले छात्रों की तलाशी लिए जाने का आरोप लगाया है। उनका कहना है कि ईडी विश्विघालय में किसी भी छात्र को प्रवेश नहीं दे रही है। सभी छात्रों से उनके फोन नंबर लिए जा रहे हैं। उन्होंने मीडिया को इस बारे में विस्तार से बताया कि किस प्रकार जब उन्होंने विश्विघालय में प्रवेश करना चाहा तो उनसे भी फोन नंबर मांगा गया है।

Share.
Leave A Reply

© 2026 Nation27

Exit mobile version