पौड़ी गढ़वाल के सतपुली क्षेत्र के मेहर गांव में दर्दनाक हादसा सामने आया है। यहां एक मकान अचानक ढह गया, जिसके मलबे में तीन लोग दब गए। सूचना मिलते ही SDRF, पुलिस और प्रशासन की टीम मौके पर पहुंची और रेस्क्यू अभियान शुरू किया। कई घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद SDRF ने मलबे से तीनों के शव बरामद कर लिए।

हादसा आज सुबह सतपुली के मेहर गांव में हुआ। जिला नियंत्रण कक्ष से मकान ढहने और लोगों के मलबे में दबे होने की सूचना मिलने के बाद सतपुली पोस्ट से SDRF की टीम उपनिरीक्षक सावर सिंह के नेतृत्व में तत्काल घटनास्थल पर पहुंची।

SDRF ने जिला पुलिस, तहसील प्रशासन और स्थानीय ग्रामीणों के साथ मिलकर राहत एवं बचाव अभियान शुरू किया। चुनौतीपूर्ण परिस्थितियों के बीच मलबे को व्यवस्थित तरीके से हटाते हुए संभावित स्थानों पर सघन सर्च ऑपरेशन चलाया गया।

रेस्क्यू के दौरान मलबे से एक-एक कर तीनों लोगों के शव बरामद किए गए। मृतकों में 80 वर्षीय मथुरा देवी, 44 वर्षीय धीरेंद्र सिंह और पांच वर्षीय एक बालक शामिल है। पांच वर्षीय बच्चे की पहचान अभी स्पष्ट नहीं हो पाई है।

SDRF ने सभी संभावित स्थानों पर गहन सर्चिंग के बाद किसी अन्य व्यक्ति के मलबे में दबे होने की संभावना नहीं होने पर रेस्क्यू अभियान समाप्त कर दिया। बरामद शवों को आवश्यक कार्रवाई के लिए जिला पुलिस के सुपुर्द कर दिया गया है।

Share.
Leave A Reply

© 2026 Nation27

Exit mobile version