सहारनपुर में शाकंभरी खोल नदी में आया तेज बहाव, श्रद्धालुओं को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया गया

बेहट/सहारनपुर। सहारनपुर के बेहट क्षेत्र स्थित प्रसिद्ध सिद्धपीठ मां शाकंभरी देवी मंदिर परिसर के पास से गुजरने वाली शाकंभरी खोल (बरसाती नदी) में अचानक पानी का तेज बहाव आने से श्रद्धालुओं और दुकानदारों में अफरा-तफरी मच गई।

अचानक नदी में पानी बढ़ने के बाद श्रद्धालुओं और दुकानदारों ने सतर्कता दिखाते हुए सुरक्षित स्थानों पर पहुंचकर अपनी जान बचाई। घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी मौके पर सक्रिय हो गए और स्थिति पर नजर बनाए रखी।

सुरक्षा को देखते हुए पुलिस ने मंदिर क्षेत्र में मौजूद श्रद्धालुओं को नदी के आसपास जाने से रोक दिया और उन्हें बाबा भूरादेव मंदिर परिसर में सुरक्षित स्थान पर रोक दिया गया। पुलिस लगातार लोगों को सावधानी बरतने की अपील कर रही है।

मिर्जापुर थाना प्रभारी इंस्पेक्टर सूबे सिंह ने मौके पर पहुंचकर एनाउंसमेंट के जरिए श्रद्धालुओं को अलर्ट किया। उन्होंने लोगों से नदी के तेज बहाव से दूर रहने और प्रशासन के निर्देशों का पालन करने की अपील की।

प्रशासन की ओर से स्थिति पर लगातार निगरानी रखी जा रही है। अधिकारियों का कहना है कि श्रद्धालुओं की सुरक्षा को प्राथमिकता देते हुए सभी जरूरी कदम उठाए जा रहे हैं।

Share.
Leave A Reply

© 2026 Nation27

Exit mobile version