संतकबीरनगर जिले से एक ऐसी वारदात सामने आई है। जो पुलिस की कार्रवाई पर सवाल खड़े कर रही है। पुलिस पर आरोप है कि उसने एक व्यक्ति को थाने में बैठाकर उसपर पेशाब किया है। इस मामले की शिकायत पीड़ित व्यक्ति द्वारा जिलाधिकारी और मुख्यमंत्री से की गई है।

दरअसल, बेलहर क्षेत्र के भटौली गांव निवासी अरविंद कुमार ने जनपद पुलिस पर आरोप लगाया है कि पुलिसवालों ने ना सिर्फ उनके साथ बदसलूकी की है बल्कि बर्बरता की सारी हदों को  पार कर दिया है। बखिरा थाने में तैनात सिपाही हरीश द्विवेदी पर आरोप है कि उसने पहले पीड़ित की गाड़ी में चाबी लगाकर ले जाने की कोशिश की।

जब वह सफल नहीं हुआ तब अपने सहकर्मियों को बुलाया और प्राइवेट गाड़ी में पीड़ित को जबरन ले जाकर उसकी खूब पिटाई की गई। थाने में उसके ऊपर पेशाब किया गया। पीड़ित अरविंद कुमार का आरोप है कि पुलिस कप्तान से शिकायत करने पर जब न्याय नहीं मिला तो उसने जिलाधिकारी का दरवाजा खटखटाया है।

इस मामले में पुलिस अधीक्षक संदीप कुमार मीना कुछ भी बोलने से बच रहे हैं। पीड़ित अरविंद कुमार ने मामले की शिकायत- एसपी, डीएम और मुख्यमंत्री से की है। अब देखने वाली बात यह है कि पीड़ित को न्याय मिलने में कितना समय लगेगा।

रिपोर्ट- मिथिलेश कुमार धुरिया (संतकबीरनगर)/सोनू सिंह

Share.
Leave A Reply

© 2026 Nation27

Exit mobile version