उत्तर प्रदेश के जनपद शामली में हरियाणवी कलाकार अंकित बालियान की हत्या के बाद उनके घर भाजपा नेता सजीव बालियान के साथ हरियाणवी गायक मासूम शर्मा पहुंचे।जहा उन्होंने परिजनों से बातचीत करते हुए उनका ढाढस बंधाया और मृतक हरियाणवी कलाकार को श्रद्धांजलि दी।इस दौरान उन्होंने कहा अंकित बालियान एक अच्छे कलाकर थे और इस क्षति की पूर्ति कभी नहीं की जा सकती।

आपको बता दे कि शुक्रवार को हरियाणवी कलाकार के शामली जनपद स्थित गांव बनती खेड़ा में बीजेपी नेता संजीव बालियान के साथ मशहूर हरियाणवी सिंगर मासूम शर्मा पहुंचे।जहा उन्होंने अंकित बालियान की हत्या किए जाने को शर्मनाक हरकत करार देते हुए मृतक कलाकार के परिजनों से बातचीत करते हुए संवेदना प्रकट की।उन्होंने कहा कि अंकित बालियान के उभरते हुए कलाकार थे और अगर किसी के घर में जवान बेटे की मौत हो जाती है तो परिवार के लोगों का दुखी होना तो लाजिमी है।

वही उन्होंने खुद को किसी भी प्रकार के खतरे या सोशल मीडिया पर चल रही धमकियों भरी पोस्ट के बारे में अनभिज्ञता जताई साथ ही किसी भी प्रकार के खतरे की बात पर भी साफ इनकार किया।उन्होंने हरियाणा में बढ़ रहे क्राइम रेट को लेकर कहा कि वैसे तो हरियाणा सरकार बहुत अच्छा काम कर रही है लेकिन पिछले कुछ दिनों में हरियाणा में क्राइम रेट थोड़ा सा बढ़ा है लेकिन हरियाणा पुलिस लगातार इसे कम करने के प्रयासों में जुटी हुई है।

जिसका असर देखने को भी मिल रहा है।वही इस दौरान बीजेपी नेता संजीव बालियान ने कहा कि मैं इस मामले में जल्द ही हरियाणा के मुख्यमंत्री से मिलूंगा और हरियाणा के मुख्यमंत्री से आग्रह करूंगा कि जिस तरह पश्चिमी यूपी में अपराध पर लगाम लगाई गई है हरियाणा में भी कुछ इस तरह का कार्य किया जाए।

मैं तो मिलेगा हरियाणा मुख्यमंत्री से, हम तो एक ही मानते हैं पश्चिम उत्तर प्रदेश हरियाणा हमारे लिए अलग नहीं है मैं तो पढ़ा भी हरियाणा में हूं हमारी भाषा, संस्कृति सब चीज to एक है हर परिवार में रिश्तेदारियां है अगर कहीं कुछ अपराध बढ़ता है तो कष्ट तो स्वाभाविक है दूसरे को, हरियाणा की और पश्चिम की तो राजनीति भी एक ही हम दोनों एक दूसरे को प्रभावित करते हैं तो वहां अपराध की अगर बात है तो हरियाणा के मुख्यमंत्री से भी जल्दी मिलूंगा और उनसे आग्रह करूंगा पश्चिमी उत्तर प्रदेश में जिस तरीके से अपराध में कमी आई, हरियाणा में भी इसी तरह से, हरियाणा से बेहतर प्रदेश मैंने देखा नहीं था ना जातिवाद बहुत अच्छा भाईचारा था और ना अपराध, अपराध के नाम पर हरियाणा में जो भी है वह तो हम अभी देख रहे हैं तो इससे स्वाभाविक रूप से हम भी चिंतित हैं और कोशिश करेंगे कि मुख्यमंत्री से बात करके हरियाणा मैं भी अपराध समाप्त हो।

देखो करनी चाहिए मैं तो यह कहूंगा क्योंकि हम तो उत्तर प्रदेश के रहने वाले हैं तो उत्तर प्रदेश सरकार से हमें उम्मीद है घटनाक्रम भी उत्तर प्रदेश का है तो कोशिश करेंगे कि मुख्यमंत्री तक बात जाए और मुख्यमंत्री इस बात का संज्ञान ले और परिवार से मिलना भी चाहिए मुख्यमंत्री जी को ईतनी बड़ी घटना है उसके लिए ये है कि लखनऊ बुलाकर परिवार से मिले और परिवार की मदद करें।

Share.
Leave A Reply

© 2026 Nation27

Exit mobile version