भारत सरकार में शिक्षा एवं कौशल विकास राज्य मंत्री जयंत चौधरी 28 जून को शामली पहुंचेंगे। जहां पर वह शामली जनपद में दिए गए केंद्रीय विद्यालय का उद्घाटन करेंगे। इसी दौरान वह एक जनसभा को भी संबोधित करेंगे। जयंत चौधरी की यह रैली जनपद में आगामी विधानसभा चुनाव की दिशा तय करेगी। शामली के गांव काबड़ौत में जनसभा का आयोजन किया जायेगा।

आपको बता दे कि कौशल विकास एवं उद्यमिता शिक्षा राज्य मंत्री जयंत चौधरी आज शामली पहुंचेंगे। जहां पर वह केंद्रीय विद्यालय का उद्घाटन करेंगे। जयंत चौधरी अपने कार्यकाल के दौरान अब तक उत्तर प्रदेश में पांच केंद्रीय विद्यालयों की स्थापना कर चुके हैं। जिनमें से एक केंद्रीय विद्यालय शामली जनपद को भी दिया गया है।

केंद्रीय मंत्री शामली में विद्यालय उद्घाटन करने के दौरान एक जनसभा को भी संबोधित करेंगे। प्रदेश में आगामी विधानसभा चुनाव वर्ष 2027 में होने जा रहे है। जयंत चौधरी की यह जनसभा विधानसभा चुनाव के लिए जनपद में आगे की रणनीति तय करेगी।

पश्चिमी उत्तर प्रदेश का शामली जनपद राष्ट्रीय लोक दल की किसानों की बेल्ट माना जाता है और जयंत चौधरी राष्ट्रीय लोकदल के राष्ट्रीय अध्यक्ष होने के नाते किसानों की आवाज समय-समय पर उठाते रहते हैं। वहीं जनसभा में हजारों की संख्या में लोगों के पहुंचने की संभावना मानी जा रही है। जयंत चौधरी 28 जून को शाम 4 बजे जनसभा को संबोधित करेंगे।

रिपोर्ट- पंकज मलिक (शामली)/सोनू सिंह

Share.
Leave A Reply

© 2026 Nation27

Exit mobile version