लखनऊ: उत्तर प्रदेश में चुनाव सामने है लेकिन मायावती (Mayawati) की बहुजन समाज पार्टी (बीएसपी) में कलह थमने का नाम नहीं ले रहा है। आकाश और ईशान आनंद को पार्टी से बाहर करने के बाद अब पार्टी सुप्रीमो मायावती ने एक बार फिर आकाश आनंद पर सीधा हमला बोला है।

मायावती ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर कहा कि पार्टी के अंदर उनके बीमार होने की झूठी खबरें फैलाई गई ताकि भ्रम पैदा किया जा सके। बीएसपी प्रमुख मायावती ने आकाश आनंद पर आरोप लगाया कि वो आज भी अपने ससुर के इशारों पर ही चल रहे हैं।

आकाश आनंद पर मायावती ने लगाए गंभीर आरोप

इसके पीछे की मायावती ने पूरी कहानी भी बताई। प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान मायावती ने कहा कि उनके आवास पर पर्सनल सेक्रेटरी आलोक कुमार को आकाश आनंद ने फोन किया और पूछा कि क्या बहन जी बीमार हैं। इस पर आलोक कुमार ने बताया कि नहीं वो पूरी तरह स्वस्थ्य हैं और अपना काम कर रही हैं।
मायावती ने आगे कहा कि इसके बाद आकाश आनंद ने उनके सेक्रेटरी से कहा कि ये बात उनको (मायावती) ना बताएं. अब मायावती ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर सवालिया लहजे में कहा कि इसके पीछे उनकी मंशा सही या खराब भी हो सकती है।

ये भी पढ़ें: अब क्या होगा मायावती का अगला कदम? बुआ-भतीजे के रिश्तों की गहरी होती खाई

मायावती ने रखी थी आकाश के ससुर के संन्यास लेने की शर्त

बता दें कि मायावती ने थोड़े दिनों पहले ही कहा था कि अगर आकाश आनंद के ससुर चाहते हैं कि उनके दामाद को पार्टी में पद और काम मिले तो इसके लिए सबसे पहले उन्हें राजनीति से संन्यास लेना होगा।

मायावती ने उस वक्त कहा था कि आकाश आनंद पर तभी विचार किया जाएगा जब उनके ससुर अशोक सिद्धार्थ राजनीतिक महत्वाकांक्षा छोड़कर राजनीति से पूरी तरह संन्यास ले लेंगे।

मायावती ने दोनों भतीजों को पार्टी से निकाला

मायावती ने अपने समधी अशोक सिद्धार्थ से पार्टी और मूवमेंट के लिए त्याग करने को कहा था। इसके बाद अशोक सिद्धार्थ ने भी संन्यास की घोषणा कर दी थी। हालांकि इसके बाद भी मायावती ने आकाश आनंद को पार्टी से बाहर का रास्ता दिखा दिया। उसके बाद आकाश के छोटे भाई ईशान को भी पार्टी से निकाल दिया और प्रतिज्ञा की कि अब पार्टी में परिवार के लोगों को जगह नहीं दी जाएगी।

ये भी पढ़ें: मायावती ने भतीजे आकाश आनंद को पार्टी से बाहर का रास्ता दिखाया, ससुर अशोक का त्याग नहीं आया काम

रिपोर्ट: कुणाल कौशल

 

Share.
Leave A Reply

© 2026 Nation27

Exit mobile version