आयुष मलिक के पिता देवराज मलिक द्वारा जारी की गई वीडियो में वह कह रहा है कि अपने मां-बाप की परेशानी को देखते हुए और अपने मन से उसने वापस सनातन धर्म अपना लिया है। वीडियो में वह अपने माता-पिता के साथ घर में बने मंदिर के सामने बैठकर पूजा करता हुआ दिखाई दे रहा है। इतना ही नही आयुष मलिक ने इस्लाम मजहब की सभी वस्तुओं को अपने घर से निकाल दिया है।
वीडियो में आयुष मलिक ने कहा मेरा नाम आयुष मालिक है मैं इस्लाम धर्म में चला गया था, लेकिन मैने आपकी परेशानी को देखते हुए, परिवार के हिसाब से अपने मन से परिवार के मूल धर्म हिन्दू धर्म में आकर आपके और पापा के पैरों की छाँव में रहना चाहता हूँ मुझे माफ़ करना।
आपको बता दे कि शहर के मंदिर हनुमान धाम के निकट स्थित दवाई व्यवसायी देवराज मलिक के बेटे आयुष मलिक ने सनातन धर्म छोड़कर इस्लाम धर्म अपना लिया था। आयुष मालिक के पिता देवराज मलिक ने पुलिस को तहरीर देते हुए बताया था कि चांदनी कुरैशी नाम की एक युवती ने पहले तो उनके बेटे को अपने प्रेम जाल में फसाया और फिर अपने परिवार के साथ मिलकर उसका धर्मांतरण करा दिया।
इस मामले में पुलिस ने चांदनी कुरैशी उसके परिवार और धर्म परिवर्तन करने वाले मौलाना पर मुकदमा दर्ज कर लिया था और पुलिस ने इस पूरे मामले में चांदनी कुरैशी और उसके पिता को गिरफ्तार करते हुए जेल भेज दिया था, वही पुलिस ने बाद में चांदनी कुरैशी के फुफेरे भाई तौफीक उर्फ़ भोला को आयुष मलिक का जबरन धर्म परिवर्तन कराने की साजिश रचने तथा देवराज मलिक के पूरे परिवार को सरेआम जान से मारने की धमकी देने का संगीन आरोप में गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था। इस मामले में चांदनी कुरैशी के परिवार के बाकी सदस्य व मौलाना अभी भी पुलिस की गिरफ्त से बाहर है।
धर्मांतरण के मुद्दे को उठाने वाले बघरा आश्रम के पीठाधीश्वर यशवीर महाराज ने आयुष मालिक के सनातन धर्म में घर वापसी करने पर धन्यवाद करते हुए कहा कि पूरा हिंदू समाज उनका स्वागत करेगा और उन्होंने जो लड़ाई प्रारंभ की थी आयुष मलिक को सनातन धर्म में घर वापस लाने की वह लड़ाई उनकी आज सफल हुई है। यशवीर महाराज ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ व शामली पुलिस प्रशासन का हृदय की गहराइयों से धन्यवाद किया है।
आयुष मलिक के पिता देवराज मलिक ने जानकारी दी कि उनके बेटे आयुष ने इस्लाम धर्म छोड़कर वापस सनातन धर्म में वापसी कर ली है और उसने इस्लाम धर्म की जो भी चीज घर में रखी थी उनको घर से बाहर निकाल दिया है और उसने सनातन धर्म के हिसाब से उनके साथ पूजा अर्चना भी की है।
रिपोर्ट- पंकज मलिक (शामली ब्यूरो)/सोनू सिंह

