प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी वर्ष के अंत में G-20 Summit 2026 में हिस्सा लेने अमेरिका के दौरे पर जा सकते है। गोर ने बताया कि इस दौरान भारत-अमेरिका के बीच अपेक्षित अंतरिम व्यापार समझौते पर भी मोहर लग सकती है। अमेरिकी राजनयिक ने कहा कि अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प भारत-अमेरिका द्विपक्षीय संबंधों को आगे बढ़ाना चाहते है।
भारत में अमेरिका के राजदूत सर्जियो गोर ने क्वाड की नियमित मंत्रिस्तरीय बैठकों को औपचारिक रूप देने की आवश्यकता पर भी जोर दिया। “सेक्रेटरी मार्को रुबियो ने प्रधानमंत्री मोदी को अपने यहां आने का निमंत्रण दिया है। दिसंबर में प्रस्तावित जी20 सम्मेलन के लिए मोदी अमेरिका जा सकते है।
गोर ने अपनी बातचीत के दौरान बताया कि राष्ट्रपति ट्रम्प के साथ हाल ही में प्रधानमंत्री के साथ हुई एक उच्च स्तरीय बातचीत काफी सकारात्मक रही थी। उन्होंने ट्रम्प को भारत की अपनी आधिकारिक यात्रा के साथ-साथ दोनों सहयोगी लोकतंत्रों के बीच बढ़ते वाणिज्यिक संबंधों के बारे में भी जानकारी दी थी।
सर्जियो गोर ने बताया कि ट्रंप ने प्रधानमंत्री से बढ़ते व्यापारिक संबंधों के बारे में भी बात की। प्रत्येक सप्ताह व्यवसायों को एक दूसरे देश में आते-जाते देखा जा सकता है। और यह दोनों के लिए लाभकारी स्थिति है।
अमेरिकी राजदूत ने भारत-अमेरिका के अंतरिम वाणिज्यिक समझौते को लेकर चल रही बातचीत की वर्तमान स्थिति पर चर्चा करते हुए कहा कि बातचीत सुचारू रूप से आगे बढ़ रही है। भले ही इस समझौते में हजारों अलग-अलग बिंदु शामिल हैं और व्यापक कानूनी जांच की आवश्यकता है।
अमेरिका दोनों देशों के बीच चल रहे वाणिज्यिक समझौते को अंतिम रूप देने के करीब हैं। लेकिन ये जटिल कानूनी मामले हैं, और यह सिर्फ एक कागज का मामला नहीं है। दोनों देशों के बीच हजारों मुद्दे हैं। जिन पर हम काम कर रहे हैं। इसलिए, हमने जो प्रगति की है, वह संबंधों के लिए एक बहुत अच्छा संकेत है।
राष्ट्रपति ट्रंप द्वारा भारत की आधिकारिक यात्रा की संभावना के बारे में गोर ने बताया कि ऐसी राजकीय यात्रा अगले साल होने की संभावना है। गोर ने बताया कि अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रुबियो ने राष्ट्रपति ट्रंप की ओर से प्रधानमंत्री मोदी को निकट भविष्य में व्हाइट हाउस आने का आधिकारिक निमंत्रण दिया है।
यह निमंत्रण रुबियो की 23 से 26 मई तक की आधिकारिक भारत यात्रा के दौरान औपचारिक रूप से दिया गया है। 2026 का जी20 शिखर सम्मेलन 14-15 दिसंबर को मियामी, फ्लोरिडा में आयोजित होने वाला है, जो 2009 के बाद पहली बार होगा जब संयुक्त राज्य अमेरिका जी20 नेताओं के शिखर सम्मेलन की मेजबानी करेगा।

