देहरादून: प्रेमनगर थाना क्षेत्र के लोअर कंडोली स्थित पौंधा रोड पर तेज बरसाती बहाव में क्रेटा कार बह गई। वाहन में एक युवक और दो युवतियां सवार थीं। सूचना मिलते ही SDRF डाकपत्थर की टीम अपर उप निरीक्षक सुरेश तोमर के नेतृत्व में मौके पर पहुंची और सर्च अभियान शुरू किया।

तेज बरसाती बहाव और प्रतिकूल परिस्थितियों के बावजूद SDRF जवानों ने पूरी रात लगातार सर्च एवं रेस्क्यू अभियान चलाया। SDRF टीम ने घटनास्थल से करीब दो किलोमीटर दूर युवती को बरामद किया। युवती की पहचान सहज पुत्री गुलशन बवेजा के रुप में हुई है। युवती घायल अवस्था में मिली। SDRF की रेस्क्यू टीम ने युवती को सुरक्षित बाहर निकाला और पुलिस के सुपुर्द कर दिया।

ये भी पढ़ें: योगीराज में अपराधियों की खैर नहीं, अंकित बालियान हत्याकंड में दो आरोपी ढेर

वाहन में अक्षय पुत्र मुकेश, उम्र 20 वर्ष, निवासी जयपुर, राजस्थान और एक अन्य युवती भी सवार थी उन दोनों के शवों को भी बरामद किया है। दोनों शवों को आवश्यक कार्रवाई के लिए पुलिस के सुपुर्द कर दिया गया है। पुलिस के अनुसार मृतकों और घायल युवती के परिजनों को सूचित कर दिया गया है। आगे की कार्रवाई के लिए पुलिस परिजनों की प्रतीक्षा कर रही है।

Share.
Leave A Reply

© 2026 Nation27

Exit mobile version