ऊधम सिंह नगर के सहायक परिवहन अधिकारी ने लालपुर में चेकिंग के दौरान नागालैंड नंबर बस को रोका तो बस के अंदर का नजारा देखकर दंग रह गए। स्लीपर बस को रेल का जनरल डिब्बे की तरह बना रखा था, जिसमें 138 सवारी बड़ी सवारियों सहित 30 बच्चे बैठे हुए मिले। बस में 30 स्लीपर ओर 1 सीट पास हैं। बस लखीमपुर खीरी से अम्बाला लुधियाना, खन्ना, जालंधर पंजाब जा रही थी।

यह भी पढ़ें- BJP सांसद ने पेश किया प्राइवेट मेंबर बिल, बच्चों की ऑनलाइन सुरक्षा को लेकर पहल

संभागीय परिवहन अधिकारी अरविंद पांडेय के निर्देशानुसार एवं सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी नवीन सिंह के नेतृत्व में देर रात्रि लगभग 01 बजे रोड़ किनारे बसों की तैकिंग चल रही थी। वाहन चैकिंग के दौरान लालपुर के समीप NL02B3020 नंबर की बस परिवहन कर अधिकारी जितेंद्र सिंगवान, प्रभारी सुतैया सचल दल के द्वारा बसको रोका गया। बस के अंदर का नाजारा देखकर सभी अधिकारी दंग रह गए। बस में 138 बड़ी सवारी और 30 बच्चे बैठे पाए गए। अधिकारियों ने बताया कि बस में केवल 30 स्लीपर ओर 1 सीट पास है।

यह भी पढ़ें- Amruta Khanvilkar की शादी को लेकर वायरल खबरों पर हंगामा, एक्ट्रेस ने दी कानूनी चेतावनी

बस लखीमपुर खीरी से अम्बाला लुधियाना, खन्ना, जालंधर पंजाब जा रही थी। अधिकारी ने बस का ओवरलोड, बिना टैक्स बिना परमिट व अन्य अभियोग में चालान कर रोडवेज स्टेशन रुद्रपुर में वाहन सीज कर दिया है। सहायक महाप्रबंधक, परिवहन निगम मधुसूदन मिश्रा को सवारियों के लिए वाहन व्यवस्था की गयी तथा उनको अपने गंतव्य के लिए रवाना किया गया। कुल मिलाकर बस को रेल का जनरल डिब्बा बना हुआ था।

रिपोर्ट- मुमत्याज अहमद/सोनू सिंह @Nation27

Share.
Leave A Reply

© 2026 Nation27

Exit mobile version