देव भूमि एक बार फिर कलंकित हुई है। लगातार गेंग रेप और रेप की घटनाओं ने उधम सिंह नगर को शर्मसार कर रख दिया है। हाल ही में रुद्रपुर में हुई सामूहिक दुष्कर्म की घटना को लोग भुला भी नहीं पाए थे कि जनपद के बाजपुर में किशोरी के साथ सामूहिक दुष्कर्म की एक और घटना सामने आई है। जहाँ अश्लील वीडियो बना कर दो साथियो ने नाबालिग किशोरी के साथ घटना को अंजाम दिया है।
ऊधम सिंह नगर में 13 वर्षीय नाबालिग से सामूहिक दुष्कर्म की घटना सामने आई है। मिली जानकारी के अनुसार बाजपुर कोतवाली क्षेत्र में युग बंसल नाम के युवक किराये पर रहता है। उसने अपने एक अन्य मित्र शोएब के साथ मिलकर मकान मालिक की 13 वर्षीय नाबालिग पुत्री की अश्लील वीडियो बना ली। युग बंसल ने अपने दोस्त शोएब के साथ मिलकर किशोरी के साथ सामूहिक दुष्कर्म किया। घटना बीते वर्ष अक्टूबर की बताई जा रही है।
पीड़िता का पिता ट्रक चालक है और काम के सिलसिले में अक्सर घर से बाहर रहता है। उसने अपने घर का एक कमरा युग बंसल को किराए पर दे रखा था। आरोप है कि वर्ष 2025 को किराएदार युग बंसल ने उसकी 13 वर्षीय पुत्री को अपने कमरे में बुलाया और उसके साथ दुष्कर्म किया। इस दौरान उसने नाबालिग की अश्लील फोटो व वीडियो भी बना ली थी। युग बंसल ने अपने मित्र शोएब के साथ मिलकर किशोरी को ब्लैकमेल किया और उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म किया।
इस घटना के बाद किशोरी डर गई और उसने इस घटना के बारे में किसी को कुछ नहीं बताया। घटना के बाद से किशोरी गुमसुम रहने लगी थी। जब उसके परिजनों ने विश्वास में लेकर किशोरी से पूछा तो किशोरी ने पूरी घटना के बारे में अपने परिजनों के बता दिया।
इस मामले में किशोरी के पिता ने रुद्रपुर पुलिस को शिकायत दी। शिकायत मिलने के बाद उत्तराखंड पुलिस ने आरोपी युग बंसल और उसके दोस्त शोएब को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।
एसएसपी ऊधम सिंह नगर अजय गणपति ने जानकारी देते हुए बताया कि 2 अगस्त को कोतवाली बाजपुर में पीड़ित किशोरी के पिता के द्वारा एक शिकायत दी गई। जिसमे उन्होंने बताया कि 24 और 26 अक्टूबर 2025 को उनकी पुत्री के साथ दो युवकों द्वारा सामूहिक दुष्कर्म किया गया था। इस घटना का एक वीडियो भी पुलिस को मिला है। जिसके बाद पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।
रिपोर्ट- निजामुद्दीन शेख/ सोनू सिंह

