Uttarakhandnews: 8 जून से 7 जुलाई 2026 तक बीएलओ घर-घर जाकर गणना फॉर्म वितरित और एकत्र करेंगे। इस प्रक्रिया के दौरान यदि किसी मतदाता से पहली बार संपर्क नहीं हो पाता है, तो बीएलओ उनके घर तीन बार तक पुनः जाकर संपर्क करने का प्रयास करेंगे। उत्तराखंड में विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) कार्यक्रम को लेकर अपर मुख्य अभियंता विजय कुमार जोगदंडे ने प्रेस विज्ञप्ति में दी गई जानकारी में बताया कि राज्य में यह प्रक्रिया प्रवर्तन रूप से शुरू हो गई है। उन्होंने बताया कि सभी विधानसभा क्षेत्रों में आयोग के निर्देशानुसार बीएलओ का तीन चरणों में प्रशिक्षण पूरा कर लिया गया है और गणना फॉर्मों की शत-प्रतिशत प्रिंटिंग भी संपन्न हो चुकी है। अधिकारियों के अनुसार, उत्तराखंड में 1 जुलाई 2026 की अर्हता तिथि के आधार पर यह पुनरीक्षण कार्य किया जाएगा। इसके तहत 8 जून से 7 जुलाई 2026 तक बीएलओ घर-घर जाकर गणना फॉर्म वितरित करेंगे और उन्हें एकत्र भी करेंगे। इस दौरान सभी भरे हुए फॉर्मों को बीएलओ एप के माध्यम से डिजिटल रूप से अपलोड किया जाएगा, जिससे पूरी प्रक्रिया ऑनलाइन और पारदर्शी बनाई जा सके। बताया कि 14 जुलाई 2026 को ड्राफ्ट रोल का प्रकाशन किया जाएगा इसके साथ ही 14 जुलाई से 13 अगस्त 2026 के बीच दावे एवं आपत्तियों को दर्ज करने का समय दिया गया है। इसी बीच 14 जुलाई से 11 सितंबर 2026 तक सभी नोटिस जारी कर दावे आपत्तियों का निस्तारण किया जाएगा। आयोग के निर्देशानुसार 15 सितंबर 2026 अंतिम मतदाता सूची का प्रकाशन किया जाएगा। अपर मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि प्रदेश के 79,60,762 मतदाताओं को गणना फॉर्म उपलब्ध कराए जाएंगे। इसके अलावा, मतदाता स्वयं भी ईसीआई नेट ऐप के माध्यम से अपना फॉर्म ऑनलाइन डाउनलोड कर सकते हैं, उसे भरकर अपलोड भी कर सकते हैं। इस प्रक्रिया के दौरान, यदि कोई पात्र व्यक्ति अपने नाम को मतदाता सूची में जोड़वाना चाहता है, तो वह अपने बीएलओ से संपर्क कर फार्म 6 भर सकता है। इसके बाद, दावे और आपत्तियों के निस्तारण के समय उनके फार्म पर विचार किया जाएगा।
अब एक क्लिक में अपने BLO से अपॉइंटमेंट बुक कर सकेंगे, फोन कॉल की सुविधा भी उपलब्ध
भारत निर्वाचन आयोग ने मतदाताओं की सुविधा के लिए “बुक ए कॉल विद बीएलओ” फीचर लॉन्च किया है। इसके तहत मतदाता एक क्लिक में अपने बीएलओ के साथ कॉल बुक कर सकते हैं। इसके लिए मतदाता https://voters.eci.gov.in वेबसाइट पर जा सकते हैं या ECI-NET मोबाइल ऐप डाउनलोड करके अपनी कॉल बुक कर सकते हैं। कॉल बुक होने के बाद, बीएलओ दो दिन के भीतर सीधे मतदाता से संपर्क करेंगे।
अब आसानी से सर्च करें 2003 की मतदाता सूची में अपना नाम
मतदाताओं की सुविधा के लिए वर्ष 2003 की वोटर लिस्ट मुख्य निर्वाचन अधिकारी, उत्तराखण्ड की आधिकारिक वेबसाइट ceo.uk.gov.in पर उपलब्ध है, जहां मतदाता अपने विधानसभा क्षेत्र, अपने तथा अपने पिता/पति के नाम के आधार पर मतदाता क्रमांक एवं बूथ संख्या की जानकारी प्राप्त कर सकते हैं। इसके साथ ही गली, मोहल्लों और एरिया के नाम से भी मतदाता सूची खोजने की सुविधा प्रदान की गई है।
SIR को लेकर राजनीतिक दलों के साथ बैठक आयोजित, प्रक्रिया पर चर्चा तेज
उत्तराखंड में विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) कार्यक्रम को लेकर अपर मुख्य अभियंता विजय कुमार जोगदंडे ने प्रेस विज्ञप्ति में दी गई जानकारी में बताया कि राज्य में यह प्रक्रिया प्रवर्तन रूप से शुरू हो गई है। बैठक में विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) प्रक्रिया पर विस्तार से चर्चा की गई। डॉ. जोगदंडे ने सभी राजनीतिक दलों से अपील की कि वे बूथ स्तर पर शत-प्रतिशत एजेंट (BLA) नियुक्त करें, ताकि SIR को सुचारू रूप से संचालित किया जा सके। उन्होंने बताया कि उत्तराखंड में कुल 11,733 पोलिंग बूथ हैं और वर्तमान में राजनीतिक दलों द्वारा 22,823 बूथ लेवल एजेंटों की तैनाती की जा चुकी है।


