नई दिल्ली: दुनिया की सबसे ज्यादा मूल्यवान टेक कंपनियों में शामिल APPLE (ऐपल) के नए सीईओ जॉन टर्नेस ने अपना पद संभाल लिया है। लेकिन क्या आप जानते हैं कि इससे पहले कई सालों से ऐपल का नेतृत्व कर उसे ऊंचाई पर ले जाने वाले टिम कुक से उनकी सैलरी कितनी ज्यादा है और कंपनी उन्हें क्या-क्या सुविधा देगी। यहां एक बात साफ कर दें कि टिम कुक ने ऐपल कंपनी को छोड़ा नहीं है और अब वो कंपनी में एग्जीक्यूटिव चेयरमैन का पद संभालेंगे।

ऐपल ने बुधवार को यूएस सिक्योरिटी एंड एक्सचेंज कमिशन (जैसे हमारे देश में SEBI) को दी गई जानकारी में इसका खुलासा किया है कि ऐपल के नए सीईओ को कितनी सैलरी मिलेगी। इसमें कंपनी की तरफ टिम कुक की भी नई सैलरी की जानकारी दी गई है।

नए सीईओ को कितनी सैलरी मिलेगी

ऐपल की दी गई जानकारी के मुताबिक कंपनी के नए सीईओ जॉन टर्नेस को एक साल में 58 मिलियन डॉलर की सैलरी मिलेगी। अगर इसे भारतीय मुद्रा के हिसाब से समझें तो टर्नेस को एक साल में कंपनी की तरफ करीब 551 करोड़ रुपये बतौर सैलरी मिलेगी। वहीं टिम कुक को बतौर एग्जीक्यूटिव चेयरमैन सालाना 47 मिलियन अमेरिकी डॉलर यानी कि करीब 446 करोड़ रुपये की सैलरी मिलेगी।

SEC को दी गई जानकारी में ऐपल ने बताया कि कंपनी के सीईओ टर्नेस को सालान 30 लाख डॉलर यानी की 28 करोड़ रुपये मिलेंगे जबकि उन्हें 5.5 करोड़ डॉलर (516 करोड़ रुपये) के स्टॉक अवॉर्ड भी दिए जाएंगे। कंपनी के शेयर मार्केट वैल्यू के हिसाब से इन पैसों में बढ़ोतरी या कमी भी हो सकती है।

टिम कुक की घट गई सैलरी

वहीं टिम कुक को अब 20 लाख डॉलर यानी की करीब 19 करोड़ रुपये की सैलरी सालाना मिलेगी और उन्हें वित्त वर्ष 2027 में 4.5 करोड़ डॉलर के स्टॉक अवॉर्ड दिए जाएंगे। अब हम आपको बताते हैं कि टिम कुक के मुकाबले ऐपल के नए सीईओ की सैलरी कितनी ज्यादा है।

टर्नेस को मिलेंगे 105 करोड़ ज्यादा

बता दें कि सीईओ के तौर पर टिम कुक का अंतिम सैलरी पैकेज 446 करोड़ रुपये था जबकि टर्नेस को सीईओ के तौर पर 551 करोड़ रुपये मिलेंगे। ऐपल कंपनी ने टर्नेस को टिम कुक के मुकाबले बतौर सीईओ 105 करोड़ रुपये ज्यादा सैलरी दी है।

9 सिंतबर को नया फोन लॉन्च करेगी ऐपल कंपनी

अब अगर ऐपल के नए प्रोडक्ट लॉन्चिंग की बात करें तो कंपनी 9 सिंतबर को टर्नेस के लीडरशिप में अपना नया आईफोन Apple iPhone 18 Pro को लॉन्च करने की तैयारी कर रही है। इसके साथ ही ऐपल अन्य प्रोडक्ट भी लॉन्च करेगी। आईफोन 18 की शुरुआती कीमत भारत में डेढ़ लाख रुपये तक हो सकती है।

रिपोर्ट: कुणाल कौशल

 

 

Share.
Leave A Reply

© 2026 Nation27

Exit mobile version