आए दिन इस तरह की खबरे आ रही है की लड़की ने लड़के को मारा है या उनकी हत्या कर दी है जिसमें से एक खबर तो WEEK OF THE DAY , क्योकि हर दिन कुछ ना कुछ चौंकाने वाली खबरें सामने आ रही है और केस है केतन मर्डर केस जहां केतन की हत्या कर दी सिया ने और सिया अभी इनसबको नजरअंदाज़ कर रही है जिस केस को लेकर कई लोगो की प्रतिक्रिया आई जहां बोलीवुड स्टार भी पीछे नहीं हटे

लगातार  केस और हत्याकांड  होने के बावजूद भी केस और हत्या थमने का नाम नही रहे है आपको बता दे सहारनपुर की चौंकाने वाली खबर आ रही है जिसमें पत्नी को मौत के घाट उतार दिया पति ने ,ना जाने  प्यार और रिश्तें में ये खून खराबा क्यूं आ  जाता है जिससे रिश्तें में दम घुटने लगता  और वे ऐसे खतरनाक कदम उठाते है जिसका नतीजा हत्या और जेल की कालकोठरी निकालती है आपको बता दे ऐसी घटना सहारनपुर में हुई है जहां पति ने गुस्से में की पत्नी की हत्या

सहारनपुर: पत्नी की हत्या करने वाला पति गिरफ्तार, चाकू से वार कर उतारा था मौत के घाट

सहारनपुर: पत्नी की हत्या के मामले में पुलिस ने आरोपी पति को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी सन्नी सैनी पर अपनी पत्नी की चाकू से वार कर हत्या करने का आरोप है। पुलिस ने आरोपी के पास से वारदात में इस्तेमाल किया गया चाकू भी बरामद कर लिया है।

जानकारी के मुताबिक, आरोपी सन्नी सैनी ने कल सुबह अपनी पत्नी पर चाकू से कई वार किए थे, जिससे उसकी मौत हो गई थी। घटना के बाद पुलिस ने आरोपी की तलाश शुरू की और मुखबिर की सूचना पर उसे गिरफ्तार कर लिया।

पुलिस ने आरोपी को रुड़की रोड से रजापुर जाने वाले रास्ते पर ओम सिटी कॉलोनी के गेट के पास से पकड़ा।

14 साल पहले हुई थी लव मैरिज

पुलिस पूछताछ में आरोपी सन्नी ने बताया कि उसकी पत्नी के साथ 14 साल पहले प्रेम विवाह हुआ था। दोनों के बीच अक्सर किसी न किसी बात को लेकर विवाद होता रहता था। नाराज होकर पत्नी करीब 20 दिन पहले मायके चली गई थी।

आरोपी ने बताया कि वह पत्नी को दो बार वापस घर लाने गया, लेकिन उसने आने से इनकार कर दिया। इसके बाद उसने दो दिन पहले चाकू खरीदा था।

गुस्से में उठाया खौफनाक कदम

पुलिस के अनुसार, आरोपी पत्नी से मिलने उसके मायके पहुंचा और घर चलने के लिए कहा, लेकिन पत्नी ने मना कर दिया। इसी बात से गुस्से में आकर सन्नी ने चाकू से कई वार कर पत्नी की हत्या कर दी।

फिलहाल पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है और मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई जारी है।

#Saharanpur #Crime #UttarPradesh

 काजल कुमारी
Share.
Leave A Reply

© 2026 Nation27

Exit mobile version