शामली: यूपी के शामली (Shamli) में पुलिस ने शातिर वाहन चोर गिरोह के दो सदस्यों को गिरफ्तार कर चोरी की 11 मोटरसाइकिलें बरामद की हैं। पकड़े गए चोरों ने यह सारी मोटरसाइकिल हाईवे के पास छुपा कर रखी थी और बेचने की फिराक में थे।

दरअसल आदर्शमंडी थाना क्षेत्र में नहर पुल पर चेकिंग के दौरान एक मोटरसाइकिल पर सवार दो लोगों को पुलिस ने रोका। उनकी चेकिंग की गई तो कब्जे से पुलिस ने एक हीरो स्प्लेंडर बरामद हुई।

हाइवे के पास जंगल में छिपा कर रखते थे बाइक

पकड़े गए दोनों दोनों युवकों ने बताया कि यह मोटरसाइकिल उन्होंने 11 सितंबर को बीएसएम स्कूल के बाहर से चोरी की थी। पूछताछ में पता चला की दोनों युवक शातिर वाहन चोर गैंग के सदस्य है।

पकड़े गए चोरों की निशानदेही पर पुलिस ने 10 अन्य मोटरसाइकिल बधेव हाईवे के पास जंगल से बरामद की है। पकड़े गए चोरों की पहचान धर्मेंद्र और विक्की के रूप में हुई है।

गैंग के अन्य सदस्यों की तलाश तेज

इस मामले को लेकर शामली के एसपी नरेंद्र प्रताप सिंह ने जानकारी देते हुए बताया है कि 11 चोरी की मोटरसाइकिलें बरामद की गई हैं, पकड़े गए आरोपियों ने आदर्श मंडी के जिला अस्पताल और अन्य संस्थाओं के बाहर से बाइक चोरी की थी। इन लोगों ने बहुत सी गाड़ियां चोरी की है और कई लोगों को बेची हैं।

अधिकारी ने कहा यह एक बहुत शातिर गैंग है जो गाड़ियों को चोरी करता है। उनके पास एक मास्टर चाबी होती है जिससे यह लोग चोरी की वारदात करते हैं और मुख्य रूप से यह हीरो की गाड़ी चोरी करते हैं। इसमें दो लोग और शामिल हैं जिनकी हमारी टीम तलाश कर रही है। आरोपी अब तक दर्जनों गाड़ियां चोरी कर चुके हैं।

इनपुट: पंकज मलिक

 

Share.
Leave A Reply

© 2026 Nation27

Exit mobile version