मुजफ्फरनगर: उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर (Muzaffarnagar) में मंगलवार को दिनदहाड़े एक 55 साल के शख्स की गोली मार का निर्मम हत्या कर दी गई। घटना को अंजाम देकर हत्यारे मौके से फरार हो गए। वहीं सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया है।

बताया जा रहा है कि मृतक का बेटा कुछ दिन पहले गांव की एक युवती को प्रेम प्रसंग में लेकर फरार हो गया था। आरोप है कि युवती के दबंग परिजनों ने प्रेमी के पिता की हत्या को अंजाम दिया है।

लड़की को लेकर फरार हो गया था युवक

दरसअल शाहपुर थाना क्षेत्र के किनौनी गांव से कुछ दिन पूर्व आकाश नाम का एक युवक प्रेम प्रसंग के चलते अपनी ही बिरादरी बिरादरी की कशिश नाम की युवती को लेकर फरार हो गया था।

बताया जा रहा है कि इसके बाद गांव में एक पंचायत भी बैठी थी लेकिन पंचायत में जब कोई निर्णय नहीं हुआ तो इसकी शिकायत पुलिस को भी की गई थी। पुलिस ने लड़की सकुशल बरामद करते हुए युवक को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था।

आरोप है कि इस दौरान प्रेमिका ने युवक के साथ जाने की जिद की थी जिस पर युवती के परिजनों ने आज प्रेमी आकाश के पिता सुभाष की गोली मारकर हत्या कर दी थी। वहीं सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर हत्या आरोपियों की गिरफ्तारी के प्रयास शुरू कर दिए हैं।

बेटे के प्रेम-प्रसंग में पिता की गई जान

वहीं मुजफ्फरनगर के एसएसपी संजय कुमार वर्मा की मानें तो सुभाष नाम के व्यक्ति की उम्र 50-55 थी। वह साइकिल से फैक्ट्री में काम करने जा रहे थे और इसी दौरान यह घटना घटी है। उनको गोली मारी गई है और उनकी मृत्यु हो गई है।

बॉडी को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है जबकि इस मामले में एफआईआर कर मामले की जांच शुरू की गई है. उन्होंने कहा कि एसपी सिटी, सीओ और एसओजी (सर्विलांस) की टीम लगी हुई है। जो अभी तथ्य सामने आएंगे उसके मुताबिक कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

 

 

Share.
Leave A Reply

© 2026 Nation27

Exit mobile version