घरेलू गैस उपभोक्ताओं का झटका देते हुए सरकार ने एलपीजी पर 29 रुपये की बढ़ोतरी की है। एलपीजी गैस पर यह बढ़ोतरी तत्काल प्रभाव से लागू की गई है। बढ़ी दरों के अनुसार 14.2 किलोग्राम का रसोई गैस सिलेंडर 913 रुपये से बढ़कर 942 रुपये का हो गया है।

इससे पहले 7 मार्च को सरकार ने रसोई गैस सिलेंडर (एलपीजी) पर 60 रुपये बढ़ाये थे। सूत्रों के अनुसार मार्च में कीमत बढ़ाये जाने के बावजूद सरकारी तेल कंपनियों को रसोई गैस सिलेंडरों पर भारी नुकसान उठाना पड़ रहा था। जिसके चलते इस साल लगातार दूसरी बार एलपीजी सिलेंडरों के दाम बढ़ाये गये हैं।

सरकारी तेल कंपनियों का दावा है कि उन्हें एक रसोई गैस सिलेंडर पर 703 रुपये का घाटा उठाना पड़ रहा था। जिसे कम करने के लिए रसोई गैस सिलेंडर (एलपीजी) पर 42 रुपये बढ़ाये गये हैं। इससे पहले सरकारी तेल कंपनियां जून माह में कमर्शियल गैस सिलेंडर के दाम बढ़ा चुकी है।

दक्षिण एशिया में युद्ध के माहौल से उत्पन्न हुए हालातों ने समुद्री मार्गों को बाधित किया है। जिसका सीधा असर आयात-निर्यात पर पड़ा है। समुद्री मार्गों से ईंधन आयात की कीमत बढ़ने से सरकारी तेल कंपनियों को सीधा नुकसान उठाना पड़ रहा है।

Share.
Leave A Reply

© 2026 Nation27

Exit mobile version