Fire in Karkarduma Court: दिल्ली के कडकडडूमा कोर्ट में रविवार तडके अचानक आग लग गई। घटना के वक्त कोर्ट परिसर में केवल सुरक्षाकर्मी मौजूद थे। वहां मौजूद सुरक्षाकर्मियों ने आग लगने की सूचना अग्निशमन विभाग को दी। सूचना मिलने पर अग्निशमन विभाग की तरफ से मौके पर 8 गाड़ियां भेजी गई।

कड़कड़डूमा कोर्ट की दूसरी मंजिल पर बने स्कैनिंग रुम में अचानक आग लग गई। अग्निशमन विभाग ने एक घंटे की कड़ी मश्क्कत के बाद आग पर काबू पाने में सफलता प्राप्त की। आग लगने से स्केनिंग रुम में रखे कंप्यूटर और दूसरे इलेक्ट्रॉनिक उपकरण जल गए है। स्कैनिंग रूम के साथ में रिकार्ड रुम भी मौजूद है, जिसे सुरक्षित बचा लिया गया। हालांकि आग के कारणों का अभी तक पता नहीं चल पाया है।

शहादरा बार एसोसिएशन के सचिव नरवीर डबास ने बताया कि रविवार सुबह लगभग 5 बजे स्कैनिंग रूम में आग लगी थी। स्कैनिंग रूम में कोर्ट के रिकॉर्ड को डिजिटल किया जाता है। गनीमत यह रही कि इस आगजनी में किसी प्रकार की जनहानि नहीं हुई है।

Share.
Leave A Reply

© 2026 Nation27

Exit mobile version