शाहजहांपुर: उत्तर प्रदेश के शाहजहांपुर में करणी सेना के कार्यकर्ताओं ने आज कलेक्ट्रेट में जोरदार प्रदर्शन करते हुए UGC रोलबैक और आर्थिक आधार पर आरक्षण दिए जाने की मांग को लेकर ज्ञापन सौंपा है।

करनी सेना की क्या है मांग

करणी सेना के प्रदेश महामंत्री ओमेंद्र सिंह के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने कलेक्ट्रेट पहुंचकर यूजीसी रोलबैक और केंद्र सरकार होश में आओ जैसे नारे लगाते हुए जिलाधिकारी के नाम संबोधित ज्ञापन एडिशनल मजिस्ट्रेट को दिया।

करणी सेना के प्रदेश महामंत्री ओमेंद्र सिंह ने केंद्र सरकार से मांग करते हुए कहा कि पूरे देश में आक्रोश है। यूजीसी जैसे काले कानून को तत्काल वापस लिया जाए और आरक्षण की समीक्षा कर आर्थिक आधार पर आरक्षण दिया जाए।

उन्होंने कहा कि यदि केंद्र सरकार ने समय रहते हमारी मांगों पर विचार नहीं किया और यूजीसी जैसे काले कानून को वापस नहीं लिया तो करणी सेना के शेर सड़कों पर उतरकर चक्का जाम करने को बाध्य होंगे जिसकी पूरी नैतिक जिम्मेदारी केंद्र सरकार और जिला प्रशासन की होगी.

करनी सेना ने सरकार को दी चेतावनी

ओमेंद्र सिंह ने मीडिया से बात करते हुए कहा, हमारी पूर्व की मांग है कि यूजीसी के नियमों में सुधार होना चाहिए। अगर इसे वापस नहीं लिया गया तो करणी सेना सड़कों पर प्रदर्शन करती रहेगी।

ओमेंद्र सिंह ने आरक्षण को लेकर क्या कहा ?

उन्होंने कहा कि आरक्षण आर्थिक आधार पर होना चाहिए और जो दबे कुचले लोग हैं, सबसे निचले पायदान पर हैं, जिनके सिर पर छत नहीं है, जिनके घर पर खाने का आटा नहीं हैं, जिन्हें शिक्षा नहीं मिली है सबसे पहले ऐसे लोगों को आरक्षण का लाभ मिलना चाहिए। उन्होंने कहा कि इसके जगह अधिकारियों को इसका फायदा नहीं मिलना चाहिए। सिंह ने कहा, मंत्रियों या संत्रियों को आरक्षण की कोई जरूरत नहीं है और उन्हें आरक्षण नहीं मिलना चाहिए इसलिए हम लोगों ने डीएम को ज्ञापन सौंपा है.

रिपोर्ट: अरविंद त्रिपाठी

Share.
Leave A Reply

© 2026 Nation27

Exit mobile version