उत्तर, पूर्व और पूर्वोत्तर भारत में मानसून पूरी तरह सक्रिय हो चुका है। मौसम विभाग ने इन क्षेत्रों के साथ-साथ पूरे देश के कई राज्यों में भारी बारिश की संभावना जताई है। खासकर उत्तर प्रदेश, बिहार, दिल्ली, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश, झारखंड, बंगाल, सिक्किम, ओडिशा और छत्तीसगढ़ जैसे राज्यों के लिए अलर्ट जारी किया गया है। इन इलाकों में हल्की से भारी वर्षा होने के साथ ही आंधी-तूफान की भी आशंका व्यक्त की गई है। तेज हवाओं की रफ्तार 40 से 70 किलोमीटर प्रति घंटे तक हो सकती है, जिससे मौसम का मिजाज गड़बड़ा सकता है।

मौसम विभाग ने खासतौर पर पहाड़ी और मैदानी इलाकों जैसे उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश और जम्मू-कश्मीर में बाढ़ और मूसलाधार बारिश का रेड अलर्ट जारी किया है। इन क्षेत्रों में भारी जलभराव और भूस्खलन की संभावना को देखते हुए प्रशासन सतर्क हो गया है। वहीं, बिहार, झारखंड, बंगाल और पूर्वोत्तर राज्यों में भी भारी बारिश की चेतावनी जारी की गई है। मौसम विभाग के अनुसार, इन इलाकों में अगले कुछ दिनों तक मौसम का मिज़ाज ऐसा ही रहने की संभावना है।

आम जनता को सलाह दी गई है कि वे सतर्क रहें और आवश्यक सावधानियों का पालन करें। खासतौर पर नदी किनारों, पहाड़ी इलाकों और कमजोर ढांचों वाले क्षेत्रों में रहने वालों को विशेष सावधानी बरतने की सलाह दी गई है। विभाग ने मौसम की स्थिति पर निगरानी रखने और आवश्यक दिशा-निर्देशों का पालन करने का अनुरोध किया है। इस मानसून के कारण होने वाली तेज बारिश और आंधी-तूफान से पहले ही चेतावनी देकर प्रशासन ने जनजीवन को सुरक्षित बनाने की कोशिशें शुरू कर दी हैं।

Share.
Leave A Reply

© 2026 Nation27

Exit mobile version