हमीरपुर में समाजवादी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष श्याम लाल पाल ने योगी सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि “देश और प्रदेश पूरी तरह से संकट मे आ गया है, प्रदेश की जनता पीड़ित, दुखी और अपमानित महसूस कर रही है। उन्होंने इन्ही सब पीड़ित लोगों के लिए PDA शब्द का प्रयोग किया।

प्रदेश अध्यक्ष श्री पाल ने कहा कि PDA के यही लोग डबल इंजन की सरकार को हटाएंगे और अखिलेश यादव की सपा सरकार बनाएंगे। प्रदेश की कानून व्यवस्था पर बोलते हुए उन्होंने कहा कि यूपी में सामूहिक बलात्कार और हत्याएं लगातार हो रही हैं बलात्कारी और हत्यारे सड़क पर खुलेआम घूम रहे हैं। उन्होंने सरकार पर पीडतों पर कार्रवाई करने और उन्हें जेल भेजा का भी आरोप लगाया है ।

छात्र सभा की ड्रेस बदलने के मामले में प्रदेश अध्यक्ष बोले की GEN Z और युवा, बेरोजगार दिक्कत में आ गया। नीला रंग एक ऐसी पहचान है जो बाबा साहब डॉक्टर भीमराव अंबेडकर ने दिया। समाजवादी पार्टी का रंग जिसको डॉक्टर लोहिया ने दिया हमारे सभी PDA के तमाम महापुरुषों ने अपने-अपने तमाम PDA के लोगों की नई पहचान दी है।

उन्होंने कहा कि सरकार संविधान विरोधी और लोकतंत्र विरोधी है। संविधान पंथनिरपेक्ष की बात करता है संविधान धर्मनिरपेक्ष की बात करता है और नफरत पैदा करने वाले लोग हर जगह इस प्रकार नफरत का बीज बो रहे हैं। निश्चित रूप से इस देश में रहने वाले लोग आजादी के लिए वहां है उन लोगों का अपमान वर्तमान सरकार में हो रहा है।

उन्होंने कहा कि योगी सरकार में किसी की मस्जिद ढहाई जा रही है तो कहीं मंदिर गिराए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि वर्तमान सरकार में महापुरुषों का अपमान किया जा रहा है। देश में सनातन की रक्षा करने वाली, हजारों मंदिरों का निर्माण और पुराने मंदिर का जीर्णोद्वार करने वालीं राजमाता अहिल्याबाई होल्कर ने बनारस में बाबा विश्वनाथ मंदिर का जीर्णोद्धार और कायाकल्प किया था।

उन्होंने कहा कि बनारस की पवित्र धरती पर मणिकर्णिका घाट पर सनातन की रक्षा करने वाली लोकमाता अहिल्याबाई होल्कर की जो मूर्ति स्थापित थी। उनकी मूर्ती पर सरकार ने बुलडोजर चलवा दिया और मूर्ति के टुकड़े-टुकड़े कर दिया।

Share.
Leave A Reply

© 2026 Nation27

Exit mobile version