हमीरपुर: उत्तर प्रदेश के हमीरपुर में एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है. खजाने की तलाश में कुछ अराजक तत्वों ने हनुमान मंदिर में खुदाई की कोशिश की जिस पर स्थानीय लोगों में आक्रोश फैल गया है. यह मामला सिसोलर थाना क्षेत्र के बिलोहटा गांव स्थित मंदिर का है.

रिपोर्ट के मुताबिक मूर्ति के अगल-बगल रखे पत्थरों को हटाकर मंदिर परिसर में खुदाई का प्रयास किया गया जिसके लिए वहां तोड़फोड़ की गई. इस दौरान मंदिर का दरवाजा खुला पाया गया और मूर्ति का ऊपरी हिस्सा भी टूटा हुआ नजर आया.

मामले की जांच में जुटी पुलिस

जैसे ही यह खबर वहां फैली कि कुछ लोगों ने मंदिर में तोड़फोड़ की है, वहां भीड़ जमा हो गई और लोग इन अराजत तत्वों के खिलाफ कार्रवाई की मांग करने लगे. मंदिर में तोड़फोड़ और खजाना निकालने की सूचना पर पहुंची मौके पर पहुंची जांच-पड़ताल में जुट गई है.

पुलिस ने इस मामले में आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है और जल्द ही उन्हें दबोचने का दावा किया है. मामले की गंभीरता को देखते हुए एहतियातन मौके पर पुलिस फोर्स तैनात कर दी गई है.

रिपोर्ट: किसन कुमार

Share.
Leave A Reply

© 2026 Nation27

Exit mobile version