श्रावस्ती: यूपी के श्रावस्ती में मल्हीपुर थाना क्षेत्र में क्रिकेट मैच के दौरान विवाद इतना बढ़ गया कि मैदान जंग का अखाड़ा बन गया। मल्हीपुर के चिंता चौराहे पर खेले जा रहे क्रिकेट फाइनल मुकाबले में चौके-छक्के के फैसले को लेकर दो पक्ष आमने-सामने आ गए।

मैच में फैसलों को लेकर हुआ बवाल

बताया जा रहा है कि बहराइच के नवाबगंज और श्रावस्ती के मनवरिया की टीमों के बीच फाइनल मुकाबला चल रहा था। मैच के दौरान अंपायर के एक फैसले को लेकर खिलाड़ियों और समर्थकों में बहस शुरू हुई, जो देखते ही देखते हिंसक झड़प में बदल गई।

दोनों टीमों के समर्थकों में मारपीट

विवाद बढ़ने के बाद मैदान में सैकड़ों लोगों की भीड़ जमा हो गई। दोनों पक्षों के बीच जमकर मारपीट हुई। वायरल वीडियो में कई लोग एक-दूसरे पर लाठी-डंडों से हमला करते हुए दिखाई दे रहे हैं।

घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। मामले की सूचना मिलने के बाद पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। पुलिस वायरल वीडियो के आधार पर विवाद में शामिल लोगों की पहचान करने में जुटी है।

रिपोर्ट: मनोज कुमार मिश्रा

 

Share.
Leave A Reply

© 2026 Nation27

Exit mobile version