UttarpradeshNews : उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा जारी आदेश में कहा गया है कि यूपीपीडी से संबंधित सभी कार्य अब अवस्थापना विकास अनुभाग को स्थानांतरित किए जा रहे हैं। यह विभाग मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के सीधे अधीन कार्य करता है।उत्तर प्रदेश सरकार में कैबिनेट मंत्री नंद गोपाल गुप्ता नंदी को बड़ा प्रशासनिक झटका लगा है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने उनके पास से उत्तर प्रदेश एक्सप्रेसवे औद्योगिक विकास प्राधिकरण (यूपीडा) की जिम्मेदारी वापस ले ली है। अब इस विभाग का संचालन स्वयं मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ करेंगे। सरकार ने यह निर्णय प्रदेश में एक्सप्रेसवे और अन्य बड़े इंफ्रास्ट्रक्चर प्रोजेक्ट्स को तेज गति देने के उद्देश्य से लिया है। इसके तहत एक्सप्रेसवे विभाग को अवस्थापना विकास विभाग में शामिल कर दिया गया है, जो सीधे मुख्यमंत्री के अधीन आता है। सरकार का मानना है कि इस बदलाव से परियोजनाओं में बेहतर समन्वय और तेजी आएगी।
सीएम योगी खुद संभालेंगे यूपीडा विभाग, बड़ा प्रशासनिक फैसला
सरकार द्वारा जारी आदेश के अनुसार यूपीडा से जुड़े सभी कार्य अब अवस्थापना विकास अनुभाग को सौंप दिए गए हैं। पहले यह विभाग कैबिनेट मंत्री नंद गोपाल गुप्ता नंदी के पास था, जिनके पास औद्योगिक विकास, निर्यात प्रोत्साहन, एनआरआई और यूपीडा जैसे अहम विभागों की जिम्मेदारी थी। नए फैसले के तहत यूपीडा का कार्यभार उनसे वापस लेकर सीधे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को सौंप दिया गया है। अब नंदी के पास औद्योगिक विकास, निर्यात प्रोत्साहन और एनआरआई विभाग ही रह गए हैं। यह बदलाव इसलिए भी अहम माना जा रहा है क्योंकि गंगा एक्सप्रेसवे, बुंदेलखंड एक्सप्रेसवे सहित राज्य की कई बड़ी इंफ्रास्ट्रक्चर परियोजनाओं की निगरानी अब सीधे मुख्यमंत्री कार्यालय के नियंत्रण में होगी।
अखिलेश यादव का तंज, सियासी गलियारों में बढ़ी हलचल
समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने मंत्री नंदी से यूपीडा विभाग लिए जाने पर बीजेपी पर तंज कसा है. उन्होंने एक्स पर पोस्ट करते हुए कि जब भ्रष्टाचार और आपसी लेनदेन का टारगेट पूरा हो गया तो उन्हें हटा दिया गया. अखिलेश ने लिखा- ‘अभी हाफ़ हुए हैं, विधानसभा में टिकट नहीं मिलेगा तो साफ़ हो जाएंगे. जब सारे ‘घटिया एक्सप्रेसवे’ बन गये और भ्रष्टाचार का आपसी लेनदेन का टारगेट पूरा हो गया तब हटाया तो क्या हटाया?’

