कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने दो दिवसीय दौरे के दौरान रायबरेली की धुलवारी गांव में पासी समाज से जुड़े ‘वीरा पासी’ की मूर्ति का अनवारण किया.कार्यक्रम के दौरान कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने केंद्र सरकार पर निशाना साधते हुए तीखे बयान भी दिए. जिसके बाद राहुल के विवादित बयान का मुद्दा पूरे देश में मुद्दा गर्माया हुआ है।

दो दिवसीय दौरे पर राहुल गांधी
राहुल गांधी दो दिवसीय दौरे के चलते अपने संसदीय क्षेत्र रायबरेली में जनता के साथ मुलाकात कर रहे हैं. लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष ने अपने संसदीय क्षेत्र के दौरे के दौरान आज धुलवारी गांव में पहुंचकर पासी समाज से जुड़े ‘वीरा पासी’ की मूर्ति का अनावरण किया. जिसके बाद मंच से संबोधन करते हुए विपक्ष पर जोरदार निशाना साधा.

पीएम और गृह मंत्री पर बरसे राहुल
राहुल गांधी ने पासी समाज की तरफ से आयोजित मूर्ति अनावरण के कार्यक्रम के दौरान केंद्र सरकार और साथ ही देश के प्रधानमंत्री और गृह मंत्री पर निशाना साधते हुए जोरदार हमला किया. राहुल गांधी ने जनता को संबोधित करते हुए कहा कि आप के सामने जब कभी कोई RSS और बीजेपी से जुड़ा कोई व्यक्ति आए और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृह मंत्री अमितशाह की बात करने लगे, तो उनसे कहिएगा कि पीएम मोदी और गृह मंत्री अमित शाह देश के गद्दार हैं और उन्होंने देश के संविधान पर हमला किया है, साथ ही देश को बेचने का काम किया है.

Share.
Leave A Reply

© 2026 Nation27

Exit mobile version