बरेली के देवरनिया थाना क्षेत्र में सोशल मीडिया पर एक आपत्तिजनक टिप्पणी करने के मामले में पुलिस ने कार्रवाई करते हुए एक युवक को गिरफ्तार किया है। मामला सोशल मीडिया पर की गई एक कथित विवादित पोस्ट से जुड़ा है, जिसमें युवक द्वारा “लव जिहाद” से संबंधित समर्थन में अपनी राए दिए जाने का आरोप है।

जानकारी के अनुसार, बताया जा रहा है जब क्षेत्र के एक व्यक्ति ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई। शिकायत में कहा गया कि आरोपी युवक ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर ऐसी टिप्पणी की है, जिससे सामाजिक संस्कृति प्रभावित हो सकती है और लोगों की भावनाएं आहत हुई हैं। शिकायतकर्ता ने इस पोस्ट को गंभीर मानते हुए तत्काल कार्रवाई की मांग की थी।

शिकायत मिलने के बाद देवरनिया थाना पुलिस ने मामले की जांच शुरू की। शुरुआती जांच में आरोपों को सही पाया गया, जिसके बाद पुलिस ने संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया। मामला आईटी एक्ट के तहत दर्ज किया गया और आरोपी की पहचान कर उसकी तलाश शुरू की गई।

पुलिस टीम ने जांच को आगे बढ़ाते हुए आरोपी युवक को चिन्हित किया, जो कस्बे में चाय की दुकान चलाने का काम करता है। जांच पूरी होने के बाद पुलिस ने उसे हिरासत में ले लिया और थाने लाकर पूछताछ की। पूछताछ के दौरान आरोपी ने कथित रूप से यह स्वीकार किया कि उसने जानबूझकर वह टिप्पणी की थी।

पुलिस के अनुसार, आरोपी ने यह भी कहा कि उसे अपने किए पर पछतावा है और भविष्य में वह इस तरह की कोई आपत्तिजनक या विवादित टिप्पणी नहीं करेगा। हालांकि, पुलिस ने स्पष्ट किया है कि मामले में कानूनी प्रक्रिया जारी रहेगी और जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

इस घटना के बाद क्षेत्र में सोशल मीडिया के दुरुपयोग और आपत्तिजनक पोस्ट को लेकर चर्चा तेज हो गई है। पुलिस ने लोगों से अपील की है कि वे सोशल मीडिया का उपयोग जिम्मेदारी के साथ करें और ऐसी कोई भी पोस्ट न करें जिससे कानून-व्यवस्था या सामाजिक माहौल प्रभावित हो।

फिलहाल आरोपी पुलिस हिरासत में है और मामले की विस्तृत जांच जारी है। पुलिस यह भी जांच कर रही है कि कहीं इस पोस्ट के पीछे कोई और व्यक्ति या समूह तो शामिल नहीं है।

 

रिर्पोटर मुनीब ज़ैदी (बरेली)

Share.
Leave A Reply

© 2026 Nation27

Exit mobile version